पिता बने टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल, घर आई नन्ही परी

KL Rahul: आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इसी बीच केएल राहुल को एक गुड न्यूज मिली है। वो पिता बन गए हैं।

BeFunky-collage - 2025-03-24T203212.950

KL  Rahul: आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इसी बीच केएल राहुल को एक गुड न्यूज मिली है। वो पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया। राहुल ने यह खुशखबरी खुद फैंस के साथ साझा की।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर की न्यूज

सोमवार को राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस खबर की घोषणा की। खबर शेयर करते हुए राहुल ने दो हंसों की पेंटिंग पोस्ट की, जिस पर एक संदेश लिखा था, ‘एक बच्ची का आशीर्वाद मिला’।

विज्ञापन

इस वजह से नहीं लिया था मैच में हिस्सा 

इस समय आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है, जहां सीजन का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी केएल राहुल इस मैच का हिस्सा नहीं बने। अब उनकी गैरमौजूदगी की वजह सामने आ गई है। दरअसल, राहुल पिता बनने वाले थे और उनकी पत्नी आथिया शेट्टी बच्चे को जन्म देने वाली थीं। इसी कारण वह मैच नहीं खेल सके और अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

विज्ञापन

हालांकि, बेटी के नाम का खुलासा फिलहाल राहुल और आथिया ने नहीं किया है। उनकी इस खुशी भरी खबर पर फैंस के साथ-साथ क्रिकेट और फिल्म जगत की कई मशहूर हस्तियों ने बधाइयां दी हैं। राहुल और आथिया ने 2023 में शादी की थी, और कुछ महीने पहले ही उन्होंने यह खुशखबरी साझा की थी कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ