न्यूजीलैंड से हार के बाद WTC में लगेगा भारत को बड़ा झटका, बदल जाएगा पूरा समीकरण

Team India WTC Final 2025 scenario: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैच की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम 301 रनों से पीछे है। भारत को ये हार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिहाज से काफी मंहगी पड़ने वाली है।

Team India

Team India

विज्ञापन

Team India WTC Final 2025 scenario: भारतीय टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेल रही है। दूसरे टेस्ट मैच का दो दिन समाप्त हो गया है। टीम इंडिया इस मैच में पिछड़ते हुए नजर आ रही है। टीम इंडिया इससे पहले कीवी टीम के सामने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच गंवा चुकी है। ऐसे में अगर भारतीय टीम दूसरा मैच हारती है तो उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले बड़ा झटका लगने वाला है। सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल तक पहुंचने का समीकरण बदलने वाला है।

टीम इंडिया को लगेगा बड़ा झटका!

दूसरे टेस्ट मैच में फिलहाल भारतीय टीम 301 रनों से पीछे है। ऐसे में अगर भारतीय टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज गंवा देती है तो उसकी राह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए कठिन हो जाएगी। दरअसल भारतीय टीम को फिर WTC फाइनल तक पहुंचने के लिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मुकाबले जीतने होंगे। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 3 मुकाबले जीतना भारत के लिए एक मुश्किल टास्क है। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारतीय टीम सीरीज गंवा देती है तो उसका सफर WTC फाइनल से पहले खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन

इससे पहले भारतीय टीम 2 बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। लेकिन टीम ने एक भी खिताब अपने नाम नहीं किया। साल 2021 में भारत को विराट कोहली की अगुवाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरे फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घुटने टेकने पड़े थे। वहीं आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला है।

विज्ञापन

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) , आर अश्विन, आर जडेजा, मो. सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।

रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ