शुभम मिश्रा। IND vs AUS 1st Test: साल 2018 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर 521 रन। 2020-21 टूर पर 271 अहम रन। गाबा के मैदान पर मिली ऐतिहासिक जीत का असली सूरमा। हम बात चेतेश्वर पुजारा की कर रहे हैं। वही पुजारा जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के घमंड को एक नहीं, बल्कि दो बार तोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। वही पुजारा जो गाबा में शरीर पर अनगिनत गेंदें खाने के बावजूद क्रीज पर किसी चट्टान की तरह खड़े रहे थे। 2018 हो या फिर 2020-21 का दौरा, पुजारा के बुलंद हौसलों के आगे कंगारू टीम के दिग्गज तेज गेंदबाजों को घुटने टेकने ही पड़े थे। मगर इस बार की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की कहानी अलग है।
पुजारा से भारतीय सिलेक्टर्स आगे बढ़ गए हैं और इस बार टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले पुजारा टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही टीम इंडिया को पुजारा की याद सताने लगी है। भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि नंबर तीन पर पुजारा की तरह कंगारू तेज गेंदबाजों से लोहा कौन लेगा ? पर्थ, एडिलेड, सिडनी या गाबा जैसे मैदानों पर वो कौन सा बल्लेबाज होगा, जो एक छोर पर खूंटा गाड़कर खड़ा होगा? इस सवाल ने भारतीय खेमे की नींद उड़ा रखी है, क्योंकि सीरीज के आगाज से पहले ही टीम के बैटिंग ऑर्डर में यह कमी साफतौर पर दिखाई दे रही है।
कौन पूरी करेगा पुजारा की कमी?
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर पर नजर दौड़ाई जाए, तो नंबर तीन की पोजीशन शुभमन गिल के लिए रखी गई है। मगर गिल तो पर्थ टेस्ट से पहले ही खुद को चोटिल कर बैठे हैं। गिल कब तक फिट होंगे इसका भी अभी टीम मैनजेमेंट के पास कुछ क्लियर जवाब नहीं है। देवदत्त पडिक्कल की टीम में एंट्री हुई है, जो शायद नंबर तीन पर कम से कम पहले टेस्ट में खेलते हुए दिखाई देंगे। मगर यह पडिक्कल का खुद ही पहला ऑस्ट्रेलिया दौरा है। कंगारू तेज गेंदबाजों की लहराती हुई गेंदों के सामने पडिक्कल टिक पाएंगे या नहीं यह कहना बड़ा मुश्किल है। पडिक्कल के पास सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है। यानी सीरीज के पहले ही टेस्ट में भारतीय टीम पुजारा को याद करती हुई नजर आएगी।
चलिए मान लेते हैं कि शुभमन गिल दूसरे टेस्ट मैच के लिए फिट भी हो जाते हैं और नंबर तीन पर खेलते भी हैं। मगर नंबर तीन की पोजीशन पर गिल के पास विदेशी सरजमीं पर खेलने का अनुभव ना के बराबर है। जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की आग उगलती हुई गेंदों के सामने गिल खुद को संभाल पाएंगे? गिल अटैकिंग क्रिकेट खेल सकते हैं और उनकी तकनीक भी मजबूत है। मगर दबाव की स्थिति में गिल पुजारा की तरह धैर्य दिखा पाएंगे या नहीं यह अपने आप में बड़ा सवाल है। 100 गेंदें खेलकर सिर्फ 10 रन बनाकर भी अपने संयम पर काबू रख पाना पुजारा जैसे दिग्गज बल्लेबाज के बस की ही बात नजर आती है। गिल से उम्मीदें तो बहुत है, पर वह उस पर खरे उतर पाएंगे या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।
कमजोरी करेगी पूरी सीरीज में परेशान
पुजारा की कमी भारतीय टीम को साफतौर पर अखरने वाली है। नंबर तीन की गुत्थी भारतीय टीम को पूरे दौरे पर परेशान कर सकती है। इसकी बड़ी वजह भारतीय बैटिंग ऑर्डर का आउट ऑफ फॉर्म होना भी है। रोहित शर्मा के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। वहीं, विराट कोहली का भी हाल बेहाल है। कोहली अगर रंग में होते, तो शायद नंबर तीन की पोजीशन के लिए उनसे बेहतर बल्लेबाज कोई नहीं होता। मगर सच्चाई तो यह है कि नंबर तीन पर खेलते हुए विराट खुद ही संघर्ष करते हैं।
नंबर तीन पर खेली 8 पारियों में विराट 23 की औसत से सिर्फ 167 रन ही बना सके हैं। इस बार टीम में अजिंक्य रहाणे भी नहीं हैं, जो कोहली के ऊपर खेलने पर मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी ले सकें। सरफराज खान, ध्रुव जुरैल, देवदत्त पडिक्कल जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए ऑस्ट्रेलिया का यह टेस्ट कतई आसान नहीं होगा। शुभमन गिल अगर नंबर तीन पर हिट नहीं हुए, तो भारतीय बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से दबाव में आ जाएगा, जिसका सीधा असर सीरीज के नतीजे पर पड़ना तय मानिए।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
45 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines