ICC Test Rankings: ऑस्ट्रेलिया के हाथों बॉर्डर-गावस्कर सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है, जहां वो आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में दूसरे से तीसरे नंबर पर खिसक गई है। टीम को यह नुकसान पाकिस्तान के साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली हार की वजह से हुआ है। घरेलू मैदान पर खत्म हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का सफाया करने के बाद टेस्ट रैंकिंग में साउथ अफ्रीका की टीम अब नंबर दो पर पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal संग दिखी मिस्ट्री गर्ल कौन? धनश्री के साथ रिश्ते में अनबन की खबरें
कंगारू टीम टॉप पर
2019-21 और 2021-23 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाली टीम इंडिया के इस समय 109 रेटिंग पॉइंट्स हैं। पिछली बार डब्ल्यूटीसी का खिताब अपने नाम करने वाली कंगारू टीम 126 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर है। टीम का डब्ल्यूटीसी 2023-25 पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहना तय है और उसके 112 रेटिंग पॉइंट्स हैं। तीन सीजन में पहली बार डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहे भारत ने नवंबर 2024 में ऑप्टस स्टेडियम में पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम पर 295 रनों की बड़ी जीत के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार शुरुआत की थी। लेकिन रोहित शर्मा की टीम इसके बाद सीरीज में पिछड़ गई, जहां उसे अगले चार मैचों में से तीन मैचों में हार झेलनी पड़ी, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा।
यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी में इन 15 प्लेयर्स का सिलेक्शन लगभग तय, सैमसन का कटेगा पत्ता! अय्यर की होगी वापसी
कंगारू टीम की शानदार वापसी
जून 2023 में ओवल में खेले गए WTC 2023 के फाइनल में भारत को 209 रनों से हराने वाली कंगारू टीम ने पर्थ में हारने के बाद एडिलेड में खेले गए अगले टेस्ट में 10 विकेट से जीत दर्ज करके जोरदार वापसी की। ब्रिस्बेन में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा। टीम ने इसके बाद मेलबर्न और सिडनी में क्रमशः 184 रनों और 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए दस साल बाद इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। भारत पर 10 सालों में पहली टेस्ट सीरीज जीत ने न केवल ऑस्ट्रेलिया को नंबर वन टेस्ट रैंकिंग बनाए रखने में मदद की, बल्कि इससे कंगारू टीम को लगातार दूसरे सीजन में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में भी मदद मिली।
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
32 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
45 mins agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: वेस्टइंंडीज की अच्छी शुरुआत, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines