हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड, इंग्लैंड को छोड़ा पीछे

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने छक्कों की बारिश करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है. भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी सीरीज में कुल 45 छक्के लगाए, जो तीन मैचों की किसी भी वनडे सीरीज में किसी टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं.

विज्ञापन
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में जड़े 45 छक्के (PIC Credit - ANI)

India vs West Indies ODI Series: शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया पहले ही वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम कर चुकी है. अब भारतीय टीम तीसरे और आखिरी वनडे में जीत हासिल कर वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने उतरी है. वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 रन बनाए, जिसमें कुल 17 छक्के शामिल रहे. इसी के साथ टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में छक्कों की बारिश करते हुए नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है.

भारत ने वनडे सीरीज में बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड

दरअसल, टीम इंडिया किसी एक तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली वाली टीम बन गई है. भारत के बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरी सीरीज में कुल 45 छक्के जड़े, जो तीन मैचों की किसी भी वनडे सीरीज में किसी टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं. भारत ने यह रिकॉर्ड 3 अक्टूबर को तीसरे वनडे में अपने नाम किया. क्रिकबज के आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था. इंग्लिश टीम ने 2021 में भारत के खिलाफ भारत में खेली गई तीन मैचों की सीरीज में कुल 37 छक्के लगाए थे. करीब 5 साल तक यह रिकॉर्ड कायम रहा, जिसे अब भारतीय टीम ने 45 छक्कों के साथ पीछे छोड़ दिया है.

एक बाइलेटरल वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के

हालांकि, ओवरऑल तीन और पांच मैचों की द्विपक्षीय वनडे सीरीज में देखा जाए तो भारत इस लिस्ट में 5वें स्थान पर है. एक वनडे द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है. 2013 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भारतीय सरजमीं पर 6 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने कुल 66 छक्के लगाए थे. इसी सीरीज में रोहित शर्मा ने भी अपना एक दोहरा शतक जड़ा था. ऑस्ट्रेलिया का 66 छक्कों का यह रिकॉर्ड अब तक कायम है. वेस्टइंडीज इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है. कैरेबियाई टीम ने 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी घरेलू जमीन पर खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज में 66 छक्के लगाए थे.

विज्ञापन

इसके बाद साउथ अफ्रीका तीसरे स्थान पर है, जिसने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेली गई पांच मैचों की सीरीज में कुल 55 छक्के लगाए थे. वहीं, इंग्लैंड 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 45 छक्के लगाकर इस सूची में चौथे स्थान पर है. भारत अब तीन मैचों में ही 45 छक्के लगाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है. खास बात यह है कि टीम इंडिया ने यह आंकड़ा सिर्फ तीन मुकाबलों में हासिल किया, जबकि उससे ऊपर मौजूद टीमों ने चार या पांच मैचों की सीरीज में इतने छक्के लगाए थे.

ये भी पढ़ें- 6 छक्के-5 चौके… युवराज सिंह ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खोल दिए धागे

विज्ञापन

किसी ODI बाइलेटरल सीरीज में एक टीम द्वारा सबसे ज्यादा छक्के

66 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, भारत में 2013 (6 मैच)
66 वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, वेस्टइंडीज में 2019 (5 मैच)
55 साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका में 2023 (5 मैच)
45 इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, इंग्लैंड में 2019 (5 मैच)
45 भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारत में 2026 (3 मैच)
इसके बाद 3 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ भारत में 2021 में लगाए थे (37 छक्के).

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Irani Cup 2026: ऋषभ पंत दूसरी पारी में भी हो गए बुरी तरह से फेल, रेस्ट ऑफ इंडिया ने किया कमबैक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola