हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत का रोडमैप तैयार, BCCI सचिव ने SENA देशों को लेकर नए प्लान का किया खुलासा

Indian Cricket Team: बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि 3 सितंबर को हुई मीटिंग में वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत का रोडमैप तैयार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि बैठक में टीम इंडिया के फ्यूचर टूर प्रोग्राम में बदलाव और SENA देशों के दौरों के लिए नए प्लान पर भी चर्चा हुई है.

विज्ञापन
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि टीम इंडिया के फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) में बदलाव किए जाएंगे (Pic Credit- X)

Indian Cricket Team: अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोडमैप तैयार करने और टीम इंडिया के भविष्य की योजनाओं को लेकर गुरुवार, 3 सितंबर को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में अहम बैठक हुई. इस मीटिंग में भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर समेत कई अहम अधिकारी मौजूद रहे.

मीटिंग में 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के साथ-साथ विदेशी दौरों पर टीम इंडिया के प्रदर्शन को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा हुई. खासतौर पर SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टीम के प्रदर्शन के लिए नई रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया. बैठक के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भविष्य के फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) में बदलाव के संकेत दिए और SENA देशों के दौरों के लिए नए प्लान का खुलासा किया.

बड़ी सीरीज से पहले खिलाड़ियों को मिलेगा पर्याप्त आराम

टीम इंडिया का अगला विदेशी दौरा न्यूजीलैंड का है, जहां टीम को तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेलनी है. हालांकि, इस समय में कई अहम खिलाड़ी चोट की समस्याओं से जूझ रहे हैं, जो टीम मैनेजमेंट और बोर्ड के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. बैठक के बाद देवजीत सैकिया ने कहा कि बीसीसीआई अब इस दिशा में काम करेगा कि SENA देशों में किसी भी बड़ी सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम मिल सके. सैकिया ने बताया कि बोर्ड खिलाड़ियों को विदेशी परिस्थितियों के अनुरूप ढलने के लिए अतिरिक्त समय देने पर भी विचार कर रहा है. इसके तहत बड़े दौरों से पहले अभ्यास मैचों की व्यवस्था करने की योजना भी बनाई जा सकती है.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि, “मौजूदा समय में सबसे बड़ी चुनौती खिलाड़ियों का बिजी शेड्यूल है. हम एक साल में लगातार बहुत ज्यादा मैच खेले जा रहे हैं, जिसके कारण खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम और रिकवरी का समय नहीं मिल पाता. इसी को ध्यान में रखते हुए अगले FTP में कुछ जरूरी बदलाव करने की कोशिश की जाएगी. बीसीसीआई अधिकारियों को इस दिशा में जल्द काम शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं.”

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर भी हुई चर्चा

भारत को हाल ही में इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर लगातार हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड में दोनों टी20 सीरीज हार गई, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से हार सामना करना पड़ा. मुंबई में हुई इस अहम मीटिंग में इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम के प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई. बोर्ड अधिकारियों और टीम मैनेजमेंट ने उन पहलुओं पर चर्चा की, जिनमें टीम को सुधार करने की जरूरत है. सैकिया ने बताया कि बैठक में पिछले दौरों के प्रदर्शन का आकलन करने के साथ-साथ अगले एक साल की रणनीति को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ‘शुक्रगुजार हूं कि…’ स्मृति मंधाना को लेकर हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले पर कही ये बात

2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयार हुआ रोडमैप

बीसीसीआई की इस बैठक का सबसे बड़ा मुद्दा 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां रहीं. बोर्ड अब अगले एक साल के लिए टीम इंडिया का रोडमैप तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ चुका है. सैकिया के मुताबिक, बोर्ड का पूरा फोकस 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम को तैयार करने पर रहेगा, जिसके लिए हम कुछ तैयारियों के साथ-साथ खिलाड़ियों को आराम देने पर भी काम करेंगे. बता दें कि, 2027 वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- 12 छक्के-8 चौके, 281+ का स्ट्राइक रेट… दासुन शनाका ने CPL में मचाया तहलका, सिर्फ 39 गेंदों में तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola