हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

ट्रॉफी के साथ वतन लौटने के बाद अब आगे क्या? यहां देखें Team India का आज का पूरा शेड्यूल

Team India Return Home: भारतीय टीम विश्व कप ट्रॉफी के साथ वतन वापस लौट चुकी है। टीम इंडिया का आज मुंबई में मेगा रोड शो भी होने वाला है। भारतीय टीम का आज का पूरा शेड्यूल कुछ इस प्रकार रहने वाला है।

विज्ञापन
team india

Team India Return Home: भारतीय टीम कब ट्रॉफी के साथ वतन लौटेगी इसका इंतजार करोड़ों फैंस को था, जो अब पूरा हो चुका है। टीम इंडिया टी20 विश्व कप की ट्रॉफी लेकर भारत वापस लौट चुकी है। दिल्ली एयर पोर्ट पर टीम इंडिया का भव्य स्वागत किया गया। फैंस सुबह से ही खिलाड़ियों का एयर पोर्ट के बाहर इंतजार कर रहे थे। इसके बाद रोहित शर्मा ने भी एयर पोर्ट के बाहर आकर ट्रॉफी को हाथ में उठाकर फैंस को दिखाया। जिसके बाद फैंस पूरी टीम का जोरदार स्वागत किया।

टीम इंडिया का आज शेड्यूल

टीम इंडिया बारबाडोस से सीधे दिल्ली पहुंची। एयर पोर्ट के बाहर टीम इंडिया के खिलाड़ी लगभग 7 बजे निकले। फिलहाल टीम इंडिया दिल्ली में ही मौजूद है। आज विश्व कप विजेती टीम को पीएम मोदी के साथ लगभग 11 बजे मुलाकात करनी है। पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद टीम इंडिया मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। रिपोर्ट के मुताबिक शाम 4 बजे तक भारतीय टीम मुंबई पहुंचेगी, जहां टीम इंडिया का मेगा रोड शो होगा।

ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट ने फ्लाइट में ऐसे मनाया था ट्रॉफी के साथ जश्न, सामने आया Video

कहां से कहां तक होगा रोड शो

टीम इंडिया का रोड शो लगभग 5 बजे शुरू होगा, ये रोड शो लगभग 2 घंटे तक चलने अनुमान लगाया जा रहा है। विजेता टीम का ये रोड शो राष्ट्रीय कला प्रदर्शन केंद्र (एनसीपीए) से शुरू होकर वानखेड़े स्टेडियम तक चलेगा। इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए शाम 7 से 7:30 बजे तक एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

11 साल बाद घर आई ICC की ट्रॉफी

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। 11 साल के लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया ने कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है। इससे पहले टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे विश्व कप और टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हार चुकी थी।

ये भी पढ़ें:- विश्व कप ट्रॉफी के साथ भारत पहुंची टीम इंडिया, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत; देखें Video

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: गिल और अभिषेक कर सकते हैं ओपनिंग, जानें जिम्बाब्वे के खिलाफ किन खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें