WTC फाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान के सहारे भारतीय टीम, अंक तालिका में हो गया बड़ा खेला
Team India qualification scenario: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम की राह अब और भी कठिन हो गई है।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

World Test Championship final in India’s qualification scenario: कुछ दिन पहले तक लग रहा था कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया ही प्रबल दावेदार हैं। लेकिन 9 दिसंबर को साउथ अफ्रीका ने बड़ा खेला कर दिया। अफ्रीका ने अपनी घरेलू सरजमीं पर दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका को 109 रनों से हरा दिया। अब अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में टॉप पर विराजमान हो चुकी है। ऐसे में अब भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने के लिए पाकिस्तान पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।
2 मैचों की खेली गई टेस्ट सीरीज में अफ्रीका ने श्रीलंका को 2-0 से हरा दिया। अब साउथ अफ्रीका को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का टिकट कटाने के लिए केवल 1 ही जीत की जरूरत है। अफ्रीका को अगामी टेस्ट मैच की सीरीज पाकिस्तान से खेलनी है। अगर पाकिस्तान अफ्रीका को दोनों ही मैच में हरा देता है तो अफ्रीका का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह सकता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि पाकिस्तान के ऊपर भी अब भारतीय टीम निर्भर है।
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला 3 जनवरी से खेला जाना है।
🚨 SOUTH AFRICA WILL QUALIFY FOR THE WTC FINAL IF THEY WIN 1 TEST VS PAKISTAN…!!! 🚨 pic.twitter.com/SkjSgy8UX7
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 9, 2024
भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां पर 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। भारत को बचे हुए 3 मुकाबले हर हाल में अपने नाम करने होंगे, जो एक मुश्किल टास्क होने वाला है। ऐसे में अगर भारतीय टीम एक भी मैच हारती है तो उसे पाकिस्तान के सहारे रहना होगा। क्योंकि अफ्रीका इस समय विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार है।
साउथ अफ्रीका ने लगातार 2 टेस्ट मैच में श्रीलंका को पराजित कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में अपना झंडा गाड़ लिया है। अफ्रीका 63.33 अंक के साथ पहले स्थान पर है। जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर 60.71 अंक के साथ विराजमान है। इसके अलावा भारत 57.29 के साथ तीसरे नंबर पर है, जबकि श्रीलंका चौथे स्थान पर है। उसके पास 45.45 पीसीटी अंक है। वहीं इंग्लैंड 45.24 पीसीटी अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: