IND vs BAN: दूसरे टी-20 मैच के लिए कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन? कट सकता है IPL स्टार का पत्ता

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 3 मैच की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में एक आईपीएल स्टार खिलाड़ी का पत्ता कट सकता है।

Team India probable playing eleven against Bangladesh 2nd t20i

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 3 मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा। सीरीज में 1-0 से आगे चल रही भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव दूसरे मैच में कुछ बदलाव कर सकते हैं। माना जा रहा है कि एक स्टार खिलाड़ी का पत्ता कट सकता है।

विज्ञापन

ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में टीम मैनेजमेंट ने सलामी बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को मौका दिया था। संजू अच्छी लय में दिखे थे और 29 रनों की पारी खेली थी, जबकि अभिषेक शर्मा रन आउट हुए थे। ऐसे में सलामी जोड़ी बदलने की संभावना कम है।

विज्ञापन

मध्यक्रम में हो सकता है बदलाव

नंबर 3 पर सूर्यकुमार यादव मोर्चा संभाल सकते हैं, जबकि चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करने वाले ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी का पत्ता कट सकता है। उनकी जगह पर तिलक वर्मा को मौका मिलने की उम्मीद है। तिलक को शिवम दुबे की जगह पर ही स्क्वाड में मौका मिला था।

वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पंड्या, रियान पराग और वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी करते हुए दिख सकते हैं। हार्दिक पंड्या ने पहले मैच में दमदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया था। उन्होंने 16 गेंदों में 39 रन बनाए थे।

विज्ञापन

ऐसा हो सकता है गेंदबाजी विभाग

स्पिन गेंदबाजी विभाग का जिम्मा वरुण चक्रवर्ती और सुंदर पर होने वाला है। वरुण ने पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके थे। वहीं तेज गेंदबाज के तौर पर अर्शदीप सिंह, मयंक यादव मोर्चा संभालेंगे।

विज्ञापन

उनके अलावा हार्दिक पंड्या भी अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं। मयंक ने पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट, जबकि अर्शदीप ने 3 विकेट झटके थे।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रियान पराग रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ