IND vs ENG: अभिषेक शर्मा OUT, रिंकू सिंह IN, सेमीफाइनल में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

IND vs ENG Probable Playing 11 2026: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइल मुकाबला खेलने के लिए भारतीय टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उतरने वाली है. इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकता है. अभिषेक शर्मा का पत्ता साफ हो सकता है.

Cricket News - 2026-03-05T112521.109
विज्ञापन

IND vs ENG Probable Playing 11 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को खेला जाएगा. करो या मरो मुकाबले में दोनों टीमें जीतने के लिए उतरेंगी. सेमीफाइनल जीतने वाली टीम का मुकाबला फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा, जबकि हारने वाली टीम का सफर टूर्नामेंट से खत्म हो जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव हो सकता है. अभिषेक शर्मा को प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है.

अभिषेक शर्मा की हो सकती है छुट्टी

अब तक खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने खासा कमाल नहीं किया है. खेले गए 6 मैच में वह तीन बार डक पर आउट हुए हैं. उन्होंने अपनी 6 पारियों में 0,0,0, 15, 55, और 10 रन बनाए हैं. ऐसे में सेमीफाइनल मैच से पहले उनका पत्ता साफ हो सकता है. अभिषेक की जगह पर संजू सैमसन और ईशान किशन सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं. पिछले मैच में संजू ने शानदार 97 रनों की पारी खेलकर भारत को मैच जिताया था.

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर में ये नाम शामिल

नंबर 3 पर सूर्यकुमार यादव मोर्चा संभाल सकते हैं. इसके अलावा तिलक वर्मा को नंबर 4 पर मौका दिया जा सकता है. लोअर मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह बल्लेबाजी कर सकते हैं. अभिषेक शर्मा की जगह पर भारतीय मैनेजमेंट रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है.

ऐसा हो सकता है गेंदबाजी विभाग

स्पिन गेंदबाजी विभाग का जिम्मा अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती पर हो सकता है. इसके अलावा तेज गेंदबाजी विभाग का मोर्चा जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पर होने की संभावना है. इसके अलावा दोनों खिलाड़ी का साथ हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे दे सकते हैं.

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ