India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाना है. पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. भारतीय टीम की निगाहें अब तीसरे वनडे पर होंगी. भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी. तीसरे टी-20 में भारत की प्लेइग 11 में बड़ा बदलाव हो सकता है.
सलामी जोड़ी पर एक नजर
तीसरे टी-20 मैच में भी शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं. अभिषेक शर्मा ने दूसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया था. उन्होंने 37 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 10 गेंदों में 5 रन बनाए थे. तीसरे मैच में भी दोनों की जोड़ी नजर आ सकती है.
मध्यक्रम में ये नाम शामिल
मिडिल ऑर्डर में संजू सैमसन नंबर 3 पर अपनी सेवाएं दे सकते हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर खेल सकते हैं. हालांकि पिछले मैच में संजू ने 2 और सूर्या ने 1 रन बनाए थे. वहीं, तिलक वर्मा अक्षर पटेल और शिवम दुबे लोअर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं. हालांकि दूसरे मैच में इन खिलाड़ियों का बल्ला नहीं चला था.
गेंदबाजी विभाग में हो सकता है बदलाव
स्पिन गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती मोर्चा संभाल सकते हैं. दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे मैच में 2-2 विकेट लिए थे. इसके अलावा अक्षर पटेल भी अहम रोल में दिख सकते हैं. वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में हर्षित राणा की जगह अर्शदीप को मौका मिल सकता है, क्योंकि हर्षित ने दूसरे मैच में खराब प्रदर्शन किया था. उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला था. वहीं, जसप्रीत बुमराह भी तीसरे मुकाबले में मुख्य तेज गेंदबाज होंगे.
ये भी पढ़ें- KKR नहीं तो इन 3 IPL टीमों के कप्तान बन सकते हैं रोहित शर्मा, वर्ल्ड कप 2027 से पहले लेंगे बड़ा फैसला?
IND vs AUS भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
ये भी पढ़ें- IND W vs SA W: बारिश के कारण रद्द हुआ फाइनल, तो कौन बनेगा वर्ल्ड चैंपियन? जानिए पूरा समीकरण
संबंधित खबरें
IND vs WI: एमएस धोनी के बराबर पहुंचे केएल राहुल, शतक लगाने के मामले में सुरेश रैना को पछाड़ा
16 mins ago6 छक्के-5 चौके… युवराज सिंह ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खोल दिए धागे
36 mins agoIND vs PAK: श्रेयस अय्यर ने बुमराह-अभिषेक को दिया जीत का श्रेय, तिलक को लेकर भी बोले कप्तान
1 hr agoIND vs WI: केएल राहुल ने ठोका धमाकेदार शतक, द्रविड़ के 27 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने खूब टपकाए कैच, टीम के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
1 hr agoईशान किशन ने हासिल किया बड़ा मुकाम, एक साल में 1 हजार रन बनाने वाले बने दूसरे भारतीय बल्लेबाज
2 hrs agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल का जलवा, सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
2 hrs agoAsian Games 2026: भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में मलेशिया को हराकर रचा इतिहास
2 hrs agoIND vs WI: शतक लगाने से चूके रोहित शर्मा, 7 साल बाद 'नर्वस नाइंटीज' का हुए शिकार
3 hrs agoरोहित शर्मा और ऋतुराज ने मिलकर कर दिया बड़ा कारनामा, पार्टनरशिप मामले में सचिन-कोहली के क्लब में हुए शामिल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines