IND vs AUS: अर्शदीप सिंह IN, हर्षित राणा OUT, तीसरे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मुकाबला रविवार 2 नवंबर को होबार्ट बेलेरिव ओवल में खेला जाएगा. सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही टीम इंडिया तीसरे मुकाबले में बड़ा बदलाव करना चाहेगी. हर्षित राणा की जगह अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में मौका मिलने की उम्मीद है. आइए नजर डालते हैं भारत की संभावित प्लेइंग 11 पर.

cricket News - 2025-10-31T222244.436
विज्ञापन

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाना है. पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. भारतीय टीम की निगाहें अब तीसरे वनडे पर होंगी. भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी. तीसरे टी-20 में भारत की प्लेइग 11 में बड़ा बदलाव हो सकता है.

सलामी जोड़ी पर एक नजर

तीसरे टी-20 मैच में भी शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं. अभिषेक शर्मा ने दूसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया था. उन्होंने 37 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 10 गेंदों में 5 रन बनाए थे. तीसरे मैच में भी दोनों की जोड़ी नजर आ सकती है.

विज्ञापन

मध्यक्रम में ये नाम शामिल

मिडिल ऑर्डर में संजू सैमसन नंबर 3 पर अपनी सेवाएं दे सकते हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर खेल सकते हैं. हालांकि पिछले मैच में संजू ने 2 और सूर्या ने 1 रन बनाए थे. वहीं, तिलक वर्मा अक्षर पटेल और शिवम दुबे लोअर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं. हालांकि दूसरे मैच में इन खिलाड़ियों का बल्ला नहीं चला था.

गेंदबाजी विभाग में हो सकता है बदलाव

स्पिन गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती मोर्चा संभाल सकते हैं. दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे मैच में 2-2 विकेट लिए थे. इसके अलावा अक्षर पटेल भी अहम रोल में दिख सकते हैं. वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में हर्षित राणा की जगह अर्शदीप को मौका मिल सकता है, क्योंकि हर्षित ने दूसरे मैच में खराब प्रदर्शन किया था. उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला था. वहीं, जसप्रीत बुमराह भी तीसरे मुकाबले में मुख्य तेज गेंदबाज होंगे.

विज्ञापन

IND vs AUS भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ