India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. अब तक 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं. भारतीय टीम ने 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि मेहमान टीम ने एक मैच में जीत दर्ज की है. सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है. चौथा टी-20 मैच 17 दिसंबर को लखनऊ में खेला जाना है. माना जा रहा है कि इस मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकते हैं.
सलामी जोड़ी में हो सकता है बदलाव
अब तक खेले गए 3 मैच में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई है. शुभमन गिल का हालिया फॉर्म खराब रहा है. वह खासा प्रभावित नहीं कर पाए हैं. ऐसे में गिल का पत्ता चौथे टी-20 मैच से साफ हो सकता है. गिल की जगह पर संजू सैमसन को मौका मिलने की उम्मीद है. अफ्रीका के खिलाफ खेले गए 3 मैच में गिल ने 28, 0, और 4 रन बनाए हैं. इस लिहाज से संजू को मौका मिल सकता है.
मध्यक्रम में ये नाम शामिल
नंबर 3 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव मोर्चा संभाल सकते हैं. हालांकि वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इसके अलावा नंबर 4 पर तिलक वर्मा को मौका मिलने की उम्मीद है. लोअर मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या शिवम दुबे और जितेश शर्मा नजर आ सकते हैं.
गेंदबाजी विभाग में भी हो सकता है बदलाव
स्पिन गेंदबाजी विभाग का जिम्मा कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के कंधों पर होगा. दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे टी-20 मैच में शानदार गेंदबाजी की थी और 2-2 विकेट अपने नाम किए थे. इसके अलावा तेज गेंदबाजी विभाग में हर्षित राणा अर्शदीप सिंह मोर्चा संभाल सकते हैं. जसप्रीत बुमराह का चौथे टी-20 मैच में भी बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है, क्योंकि वह तीसरे मैच में भी निजी कारणों से भारतीय प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए थे.
ये भी पढ़ें: 100 बेबी! जब हार्दिक पांड्या ने पूरा किया विकेटों का शतक, तो चहक उठीं गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा
चौथे टी-20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा,अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.
यह भी पढ़ें- U19 Asia Cup: भारतीय क्रिकेटर किशन कुमार सिंह ने बांधा पाकिस्तानी खिलाड़ी के जूते का फीता, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines