हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

CT 2025: BCCI ने टीम इंडिया को दिया 58 करोड़ का इनाम, विराट-रोहित के हिस्से में आएगी इतनी राशि

Champions Trophy 2025: हाल ही में न्यूजीलैंड को हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के लिए बीसीसीआई ने खजाना खोला है, जहां उसने पूरी टीम को इनाम के रूप में 58 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि दी है। यह राशि पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ में बांटी जाएगी।

विज्ञापन
Team India

Team India Prize Money: हाल ही में न्यूजीलैंड को हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के लिए बीसीसीआई ने खजाना खोला है, जहां उसने पूरी टीम को इनाम के रूप में 58 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि दी है। यह राशि पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के साथ-साथ अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सिलेक्शन कमिटी के सदस्यों के बीच बांटी जाएगी। इसके तहत हर खिलाड़ी और हेड कोच गौतम गंभीर को तीन करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि हर कोचिंग स्टाफ में शामिल मेंबर को 50-50 लाख दिए जाएंगे।

बीसीसीआई सचिव सैकिया ने भारत के खिताब जीतने वाले दल को मिलने वाले 58 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार का ब्योरा दिया है। उन्होंने बताया, ‘हर खिलाड़ी को तीन-तीन करोड़ मिलेंगे, जबकि हेड कोच गौतम गंभीर भी यही राशि पाएंगे। इसके अलावा अन्य कोचों को 50-50 मिलेंगे, जिसमें असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोशेट, अभिषेक नायर, बैटिंग कोच सितांशु कोटक और बॉलिंग कोच मोर्न मोर्केल का नाम शामिल है। इसके अलावा बीसीसीआई अधिकारियों को 25-25 लाख दिए जाएंगे।’

लगातार दो आईसीसी खिताब जीतना खास है- रोजर बिन्नी

बता दें कि भारत ने 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड पर चार विकेट की रोमांचक जीत के साथ इस प्रतिष्ठित खिताब पर कब्जा किया था। इनामी राशि की घोषणा करने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा, ‘लगातार दो आईसीसी खिताब जीतना खास है और यह इनामी राशि टीम के समर्पण को मान्यता देती है। नकद पुरस्कार उस कड़ी मेहनत की मान्यता है जो हर कोई पर्दे के पीछे करता है। यह आईसीसी अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप जीत के बाद 2025 में हमारी दूसरी आईसीसी ट्रॉफी भी थी और यह हमारे देश में मौजूद मजबूत क्रिकेट ढ़ाचे को दिखाती है।’

भारत को मिले 20 करोड़ रुपये

भारत को खिताब जीतने पर 2.24 मिलियन डॉलर (करीब 20 करोड़ रुपये) का नकद पुरस्कार मिला था। वहीं टूर्नामेंट के उपविजेता न्यूजीलैंड को 1.2 मिलियन डॉलर (करीब 9.72 करोड़ रुपये) मिले। इसके अलावा सेमीफाइनल में हारने वाली ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को 560,000 डॉलर (4.86 करोड़ रुपये) मिले।

यह भी पढ़ें: चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम पर करोड़ों की बारिश, BCCI ने किया ऐलान

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें