IND vs BAN: भारतीय टीम 19 सितंबर से 2 टेस्ट मैच की सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है। पहला मैच चेन्नई में खेला जाना है, जबकि दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। भारतीय टीम का कैंप चेन्नई में लग चुका है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम चेन्नई में खूब पसीने बहा रही है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं बांग्लादेश की टीम रविवार को चेन्नई पहुंचने वाली है।
भारतीय टीम ने बहाए खूब पसीने
चेन्नई टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि टीम के सभी खिलाड़ी अभ्यास कर रहे है। इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर भी खिलाड़ियों के साथ रणनीति बनाते हुए नजर आ रहे है। कुलदीप यादव आर अश्विन नेट पर गेंदबाजी कर बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के लिए हुंकार भर रहे है। नए बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल की निगरानी में तेज गेंदबाजों ने भी खूब अभ्यास किया। अफ्रीकी दिग्गज ने भी टीम के खिलाड़ियों को खास सलाह दी।
रोहित-विराट ने भी की बल्लेबाजी
चेन्नई टेस्ट से पहले विराट कोहली भी अभ्यास सत्र के दौरान खूब पसीने बहाते हुए देखे गए। कोहली लंबे समय बाद टेस्ट में वापसी कर रहे है। साल 2024 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोहली हिस्सा नहीं ले पाए थे। उन्होंने निजी कारणों से आराम मांगा था। हालांकि अब वो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके लिए वो नेट पर खूब बल्लेबाजी करते हुए भी देखे गए। वहीं रोहित शर्मा ने भी नेट पर बल्लेबाजी की। इस दौरान हिटमैन ने चौके और छक्के लगाए।
ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा 1 सेमी से चूके, डायमंड लीग में मिली सेकेंड पोजिशन, जीता सिल्वर
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे में मिली हार के ये 5 खिलाड़ी हैं जिम्मेदार, सीरीज जीतने का मजा हुआ खराब
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद क्या बोले शुभमन गिल? बताई मैच गंवाने की असली वजह
9 hrs agoIND vs WI: शाई होप की 162 रनों की पारी से भारत को मिली शिकस्त, वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
10 hrs agoIND vs WI: शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, लगातार दूसरा शतक जड़कर बनाए 3 बड़े कीर्तिमान
11 hrs agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त, ब्राजील ने 4-0 से हराकर दर्ज की जीत
11 hrs agoAsian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश? जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी
12 hrs agoIND vs PAK: भारत और पाकिस्तान ने मिलकर बना दिए सबसे ज्यादा रन, 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
12 hrs agoINDC vs AUSC: इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया, युवराज-धवल बने जीत के हीरो
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड, इंग्लैंड को छोड़ा पीछे
12 hrs agoIrani Cup 2026: ऋषभ पंत दूसरी पारी में भी हो गए बुरी तरह से फेल, रेस्ट ऑफ इंडिया ने किया कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines