हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या भुवनेश्वर कुमार का करियर हुआ खत्म? BCCI के इस टूर्नामेंट में भी नहीं मिला मौका

Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार को आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन में यूपी टीम से नजरअंदाज कर दिया गया है। उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन

Bhuvneshwar Kumar: भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इन दिनों भारतीय टीम से दूर हैं। उन्हें किसी भी फॉर्मेट में मौका नहीं दिया जा रहा है। हालांकि अब भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया के साथ-साथ उत्तर प्रदेश टीम से भी नजरअंदाज हो गए हैं। उन्हें आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए यूपी टीम में जगह नहीं मिली है। उन्होंने हाल ही में यूपी टी-20 लीग में कमाल का प्रदर्शन किया था। जबकि आईपीएल में भी वह लगातार अच्छा खेल दिखा रहे हैं।

भुवनेश्वर कुमार को नहीं मिला मौका

पिछले सीजन भुवी ने यूपी की ओर से रणजी ट्रॉफी के अलावा विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी भाग लिया था। लेकिन इस खिलाड़ी को इस साल यूपी क्रिकेट एसोसिएशन ने नजरअंदाज कर दिया। उनकी जगह पर कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। हाल ही में खेली गई दलीप ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी में भी भुवनेश्वर कुमार को मौका नहीं मिला था। भुवी ने भारत के लिए साल 2013 से 2018 तक लगातार तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। लेकिन अब इस खिलाड़ी को नजरअंदाज होना पड़ा रहा है। भारत के लिए आखिरी टेस्ट भुवी ने साल 2018 में खेला था। वहीं साल 2022 में उन्होंने वनडे और टी-20 मैच खेला। इसके बाद वह लगातार नजरअंदाज हो रहे हैं।

ऐसा रहा घरेलू करियर

उन्होंने अब तक 72 प्रथम श्रेणी मैच में 128 विकेट झटके हैं, जबकि 173 लिस्ट A मैच में उन्होंने 170 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं 286 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 470 विकेट अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश का स्क्वाड

आर्यन जुयाल (कप्तान, विकेटकीपर), स्वास्तिक चिकारा, प्रियम गर्ग, अक्षदीप नाथ, नितीश राणा, सौरभ कुमार, अंकित राजपूत, आकिब खान, विप्रज निगम, यश दयाल, शिवम शर्मा, सिद्धार्थ यादव, माधव कौशिक, विजय कुमार, आदित्य शर्मा ( Wk), कृतज्ञ सिंह; स्टैंडबाय: अटल बिहारी राय, प्रिंस यादव, अभिषेक गोस्वामी, विनीत पंवार, वैभव चौधरी, कार्तिकेय जयसवाल।

ये भी पढ़ें: CPL 2024: फाफ डु प्लेसिस को देख फैंस को याद आए रोहित- मेसी, वीडियो वायरल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola