Team India Out of Hockey World Cup: वुमेंस हॉकी कप 2026 में टीम इंडिया काफी उम्मीदों के साथ उतरी थी. हालांकि, इस बड़े टूर्नामेंट से भारतीय महिला टीम का सफर खत्म हो गया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 अगस्त को भारत का ‘करो या मरो’ मुकाबला देखने को मिला. सेमीफाइनल का टिकट कटाने के लिए भारतीय महिला टीम को किसी न किसी तरह से ऑस्ट्रेलिया को हराना था. हालांकि, एम्स्टलवीन में हुआ यह मैच टीम इंडिया की उम्मीदों के अनुसार नहीं गया और अब वह आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के चलते भारतीय टीम बाहर
वुमेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड ने तीन मैचों में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया था. ऑस्ट्रेलिया, भारत और चीन में से कोई एक टीम सेमीफाइनल में जगह बना सकती थी. नीदरलैंड के खिलाफ हार के बाद चीन हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हो गई. भारत को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराने की जरूरत थी.
एम्स्टलवीन के वैगनर स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पूल E का अंतिम मैच देखने को मिला. इस मैच में भारतीय महिला टीम कोई गोल नहीं कर पाई और 0-0 से मैच ड्रॉ हो गया. ऑस्ट्रेलिया ने इस टूर्नामेंट में भारत के मुकाबले एक गोल अधिक किया था. इसी वजह से वह पॉइंट्स टेबल में ऊपर रही और सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया. नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने पूल E से सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
ये भी पढ़ें:- एशियन गेम्स 2026 से पहले भारत को बड़ा झटका, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद मुकुल दहिया को NADA ने किया सस्पेंड
भारतीय टीम का टूटा सपना
भारतीय महिला टीम 1974 से हॉकी वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही है, लेकिन वह कभी भी खिताब नहीं जीत पाई है. भारतीय महिला टीम 2026 के FIH हॉकी वर्ल्ड कप में जीत की दावेदार नजर आ रही थी. हालांकि, नीदरलैंड और बेल्जियम में आयोजित इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम 5वें या छठे स्थान पर रह सकती है. यह कहना गलत नहीं होगा कि पिछले कुछ सालों में यह भारतीय महिला टीम का हॉकी वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था.
एक और मैच खेलेगी भारतीय महिला टीम
भारतीय महिला टीम भले ही वुमेंस वर्ल्ड कप 2026 में ट्रॉफी की रेस से बाहर हो गई है, हालांकि अभी उसका एक और मैच होना है. 27 अगस्त को भारतीय टीम पूल F में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के खिलाफ भिड़ेगी. यह मैच टूर्नामेंट में पांचवें स्थान के लिए होगा. भारतीय महिला टीम भले ही वुमेंस हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है, लेकिन वह इस टूर्नामेंट में अपनी रैंकिंग सुधारना चाहेगी.
ये भी पढ़ें:- हॉकी वर्ल्ड कप में भारत को नीदरलैंड्स के खिलाफ मिली करारी हार, सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
25 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
47 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
58 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines