सुर्खियों में आया सौरव गांगुली का क्रिप्टिक पोस्ट, क्या गंभीर को नहीं देखना चाहते हैं हेड कोच?

Team India Head Coach: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर को भारतीय टीम के अगले हेड कोच बनाने की बात चल रही है, इस कड़ी में पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जो काफी सुर्खियों में आ गया है।

Team India New Head Coach sourav ganguly Post Gautam Gambhir

सौरव गांगुली और गौतम गंभीर।

Team India Head Coach: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के ठीक बाद भारतीय टीम के वर्तमान हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इसके बाद 1 जुलाई को टीम इंडिया की कमान नए हेड कोच को सौंप दी जाएगी। लेकिन टीम इंडिया के अगले हेड कोच कौन होंगे, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय टीम के अगले हेड कोच केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर को बनाया जा सकता है। खबर आ रही है कि बीसीसीआई ने गौतम गंभीर की सभी शर्तों को मान लिया है और वही टीम इंडिया के अगले हेड कोच हो सकते हैं। इस बीच सौरव गांगुली ने एक पोस्ट किया है, जो सुर्खियों में आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या गांगुली नहीं चाहते हैं गंभीर बने हेड कोच

भारतीय टीम के करोड़ों फैंस के मन में यह सवाल उठ रहे हैं कि टीम इंडिया के अगले हेड कोच कौन होंगे। दुनियाभर के कई दिग्गज क्रिकेटर इस पद को संभालने से इनकार कर चुके हैं। रिकी पोंटिंग से लेकर, जस्टिन लैंगर तक टीम इंडिया के हेड कोच बनने से इनकार कर चुके हैं। इसके बाद खबर आने लगी कि गौतम गंभीर को भारतीय टीम का हेड कोच बनाया जा सकता है। इस कड़ी में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली ने जो पोस्ट किया है, वह काफी सुर्खियों में आ गया है। गांगुली के पोस्ट का फैंस अर्थ निकाल रहे हैं कि वह नहीं चाहते हैं कि गौतम गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच बने।


ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: रोहित शर्मा ने की कुलदीप यादव की बोलती बंद, कहा- ‘मैं इस टीम का कप्तान हूं…’

विज्ञापन

सौरव गांगुली ने पोस्ट में क्या लिखा

सौरव गांगुली ने यह पोस्ट आज यानी 30 मई को अपने ट्विटर हैंडल पर किया है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा कि किसी खिलाड़ी के जीवन में कोच का महत्व काफी अहम होता है। कोच का मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण किसी भी खिलाड़ी के करियर को आकार देने का काम करता है। हेड कोच भले ही मैदान से बाहर रहते हैं, लेकिन फिर भी उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए भी हेड कोच का चयन समझदारी से करना चाहिए। फैंस कयास लगा रहे हैं कि राहुल की यह पोस्ट इशारा कर रही है कि गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच नहीं बनाना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ