Big Update on Team India New Head Coach: भारतीय टीम के नए हेड कोच के लिए बीसीसीआई ने अप्लाई करने की घोषणा कर दी है। तमाम दिग्गज खिलाड़ी 27 मई तक इसके लिए अप्लाई कर सकेंगे। फिलहाल भारतीय टीम के हेड कोच भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ हैं। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के बाद ही राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन उनसे टी20 विश्व कप 2024 के दौरान भी बतौर हेड कोच सेवा प्रदान करने के लिए अनुरोध किया गया था, जिसे पूर्व दिग्गज ने स्वीकार कर लिया था। अब टी20 विश्व कप भी डेढ़ महीने में खत्म हो जाएगा, ऐसे में राहुल के बाद भारतीय टीम के हेड कोच कौन होंगे यह सवाल बना हुआ है।
ये भी पढ़ें:- DC अभी भी प्लेऑफ के लिए कर सकती है क्वालीफाई, SRH की इतनी बड़ी हार के लिए करनी होगी दुआ
द्रविड़ और लक्ष्मण को लेकर क्या है अपडेट
भारत के कई दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ से एक बार फिर अपना कार्यकाल बढ़ाने के लिए अनुरोध कर रहे हैं, लेकिन राहुल ने साफ कर दिया कि वह अब पर्सनल कारण की वजह से भारतीय टीम के हेड कोच नहीं बन सकते हैं, ऐसे में वह इस पद के लिए अप्लाई नहीं कर रहे हैं। दूसरी ओर वीवीएस लक्ष्मण को लेकर भी कयास लगाए जा रहे थे कि भारतीय टीम के अगले हेड कोच लक्षमण हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने भी साफ कर दिया है कि वह भी इसके लिए अप्लाई नहीं करने वाले हैं। यह रिपोर्ट स्टार स्पोर्ट्स ने किया है। दोनों खिलाड़ियों ने आधिकारिक तौर पर तो इसकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन स्टार स्पोर्ट्स की रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: RCB और कोहली के लिए 18 मई खास, कहीं CSK पर भारी न पड़ जाए पुराना रिकॉर्ड
विदेशी कोच की निगरानी में ICC ट्रॉफी जीता था भारत
बीसीसीआई ने यह भी साफ कर दिया है कि भारतीय टीम के हेड कोच के लिए सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशी खिलाड़ी भी अप्लाई कर सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि किसी भारतीय दिग्गज को ही भारतीय टीम का हेड कोच बनाया जाएगा। भारत ने आखिरी आईसीसी ट्रॉफी साल 2013 में जीता था, जब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब अपने नाम किया था। इस दौरान भारतीय टीम के हेड कोच डंकन फ्लेचर थे। इसके अलावा भारत ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2011 भी जीता था, इस दौरान भी भारतीय टीम के हेड कोच विदेशी खिलाड़ी था। साल 2014 से भारत के हेड कोच भारतीय खिलाड़ी रहे हैं, तब से भारत एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया है। ऐसे में अब विदेशी खिलाड़ी को भारतीय टीम का हेड कोच बनाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
6 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
6 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
7 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
8 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
8 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
9 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
9 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
10 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines