India New Head Coach: बीसीसीआई इन दिनों टीम इंडिया के लिए नए हेड कोच की तलाश कर रही है। मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप के बाद खत्म हो जाएगा। इसको लेकर 27 मई तक आवेदन होने है। टीम इंडिया का हेड कोच बनने की रेस में अभी तक कई पूर्व दिग्गजों के नाम सामने निकलकर आ रहे हैं। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम भी शामिल था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के दूसरे पूर्व दिग्गज जस्टिन लैंगर भी इस रेस में शामिल थे।
इन दोनों दिग्गजों ने दावा किया था कि बीसीसीआई ने कोच बनने को लेकर इनसे संपर्क किया था। लेकिन अब ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों के नाम पर विराम लग चुका है, क्योंकि बीसीसीआई का ताजा बयान सामने आ चुका है। जिसके बाद पोटिंग और लैंगर के झूठ का पर्दाफाश होता दिखाई दे रहा है।
बीसीसीआई ने किया खारिज
पिछले कई दिनों से टीम इंडिया के हेड कोच को लेकर काफी दिग्गजों के नाम सामने निकलकर आ रहे थे। जिनमें से आज दो नामों पर बीसीसीआई ने विराम लगा दिया है। दरअसल बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया कि बीसीसीआई और मैंने कभी किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए नहीं बोला। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को लेकर जितनी भी खबरें चल रही हैं वो सब झूठ है। बीसीसीआई टीम इंडिया के लिए एक ऐसा हेड कोच चाहती है जिसको भारतीय पिचों और टीम की अच्छी समझ हो।
ये भी पढ़ें:- BCCI ने नए हेड कोच पर दिया बड़ा अपडेट, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की लगा दी क्लास
पोटिंग ने किया था कंफर्म
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कंफर्म किया था कि बीसीसीआई ने टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए उनसे संपर्क किया था। जिसपर पोंटिंग ने बीसीसीआई का ये ऑफर ठुकरा दिया था। क्योंकि वे अपने परिवार से इतने ज्यादा दिनों के लिए दूर नहीं रह सकते हैं। आईपीएल में रिकी पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स टीम के हेड कोच हैं। इसको लेकर भी पोंटिंग ने कहा था कि अगर वो टीम इंडिया के हेड कोच बनते हैं तो फिर दिल्ली कैपिटल्स के कोच नहीं रह पाएंगे।
ये भी पढ़ें:- भारतीय टीम के हेड कोच में ये 5 गुण होने चाहिए, BCCI ने बताई अपनी पसंद
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 पर नया अपडेट, इन 3 खिलाड़ियों को छोड़कर USA रवाना हो सकती है टीम इंडिया
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
6 mins agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
9 mins ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
25 mins agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
45 mins agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
45 mins agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
1 hr agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
1 hr agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines