Team India New Head Coach: आईसीसी टी20 विश्व कप के साथ ही भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी खत्म हो जाएगा। ऐसे में बीसीसीआई अभी से भारतीय टीम के लिए अगले हेड कोच की तलाश करने में लगी है। टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए कई दिग्गज खिलाड़ियों को ऑफर किया जा चुका है, लेकिन कई खिलाड़ी इसके लिए मना भी कर चुके हैं। बीसीसीआई ने ऐलान किया है कि 27 मई तक हेड कोच बनने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस बीच एबी डिविलियर्स ने एक ऐसा संकेत दिया है, जिसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह भारतीय टीम के अगले हेड कोच हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, खतरनाक गेंदबाज नहीं खेलेगा विश्व कप
कई खिलाड़ी जिम्मेदारी लेने से कर चुके हैं मना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग को हेड कोच बनाने के लिए अप्रोच किया गया, लेकिन पूर्व दिग्गज ने इसके लिए साफ मना कर दिया। इसके अलावा राहुल द्रविड़ ने भी अपना कार्यकाल बढ़ाने से इनकार कर दिया था। इस बीच गौतम गंभीर का भी नाम सामने आ रहा था कि वह अगले हेड कोच बन सकते हैं, लेकिन इस बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने खुद हेड कोच बनने के संकेत दे दिए हैं। अगर वह इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए सचमुच तैयार हैं, तो टीम इंडिया के लिए यह काफी बेहतर होगा। डिविलियर्स ने आरसीबी के साथ कई मुकाबले खेले हैं, ऐसे में उन्हें भारतीय पिचों की काफी समझ है।
ये भी पढ़ें:- कोहली ओपनर…सिराज बाहर…T20 WC 2024 के लिए भारतीय टीम की सबसे खतरनाक प्लेइंग 11
पूर्व दिग्गज ने हेड कोच पर क्या कहा
बता दें कि एबी डिविलियर्स ने यह बयान ‘न्यूज 18’ से बात करते हुए दिया है। उनसे जब पूछा गया कि क्या आप भविष्य में भारतीय टीम की कमान संभाल सकते हैं। इस पर डिविलियर्स ने कहा कि मुझे नहीं पता मैं यह जिम्मेदारी संभालूंगा या फिर नहीं, लेकिन इतना जरूर है कि मैं इस जिम्मेदारी को काफी एंज्वाय करूंगा। नई जिम्मेदारी से नई चीजें सीखने का मौका मिलता है। जैसे-जैसे आगे बढ़ते जाऊंगा, मैं सीखता जाऊंगा। बीते कुछ समय में मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है, जो मैं 40 साल की उम्र तक नहीं सीख सका था। जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो बहुत कुछ स्पष्ट दिखने लगा है। उन्होंने आगे कहा कि कभी भी किसी चीज के लिए मना नहीं करना चाहिए, क्योंकि वहां से कुछ नया निकलकर आता है। मैं कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों और टीमों के साथ काम करना पसंद करूंगा।
संबंधित खबरें
सूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
23 mins agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
47 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
59 mins agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
2 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines