Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल मुकाबले से करेगी. हालांकि, भारत का सामना किस टीम से होगा, यह अभी तक तय नहीं हुआ है. मेंस क्रिकेट इवेंट में भारत समेत 4 टीमों को टॉप सीडिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है, जबकि चार टीमें ग्रुप स्टेज में क्वालीफिकेशन के लिए खेल रही हैं. ग्रुप स्टेज के 6 में से 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब क्वार्टर फाइनल की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती नजर आ रही है. ऐसे में टीम इंडिया के संभावित क्वार्टर फाइनल प्रतिद्वंद्वी को लेकर समीकरण भी सामने आ गए हैं.
क्वार्टर फाइनल में किससे होगा भारत का मुकाबला?
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग स्टेज में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 2 अलग-अलग ग्रुपों में बांटा गया है. ग्रुप A में अफगानिस्तान, नेपाल और जापान की टीम है, तो वहीं ग्रुप B में ओमान, हांगकांग और मलेशिया की टीमें शामिल हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया 28 सितंबर को दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी. तय शेड्यूल के मुताबिक, भारत का सामना ग्रुप A की A2 टीम (ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम) से होगा. ग्रुप-ए के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने जापान को हरा दिया, जबकि दूसरे मुकाबले में नेपाल ने अफगानिस्तान को मात दी.
हालांकि, अफगानिस्तान का क्वार्टर फाइनल में पहुंचना तय हो चुका है, लेकिन वह ग्रुप में A1 रहेगा या A2, इसका फैसला 26 सितंबर को नेपाल और जापान के बीच होने वाले मुकाबले के बाद होगा. अगर नेपाल जापान को हरा देता है, तो अफगानिस्तान A2 पर पहुंच सकता है और ऐसे में भारत का सामना क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से होगा. टीम इंडिया ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ 3-0 से टी20 सीरीज अपने नाम की थी. वहीं, अगर जापान जीत दर्ज करता है और उसका नेट रन रेट नेपाल से बेहतर रहता है, तो जापान भारत के सामने आ सकता है. अगर जापान की जीत का अंतर पर्याप्त नहीं रहता, तो नेपाल भी A2 बनकर भारत से भिड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- IND A vs AUS A: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से हराया, पहले टेस्ट मैच में दर्ज की 162 रनों से बड़ी जीत
बारिश के कारण रद्द हुआ नेपाल-जापान मैच तो किससे होगा मुकाबला?
वहीं, अगर नेपाल बनाम जापान मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो भी क्वार्टर फाइनल में भारत और अफगानिस्तान की भिड़ंत होगी. मैच रद्द होने की स्थिति में नेपाल के खाते में 3 पॉइंट हो जाएंगे और वह ग्रुप ए में नंबर-1 पर ही रहेगी, जिसे तीसरे क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका से भिड़ना है. वहीं, पहले क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान की टक्कर हांगकांग चाइना से होने की संभावना है.
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमराह, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स में नेपाल ने किया बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से चटाई धूल
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 mins agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
22 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
48 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines