Asian Games 2026, India vs Sri Lanka: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है. निशिन में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए. टीम की ओर से ईशान किशन ने नाबाद 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 38 रन बनाए.
इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 10 ओवर भी मैदान पर टिक नहीं सकी और पूरी टीम 9.5 ओवर में ही महज 45 रन पर ढेर हो गई. इस जीत के साथ ही भारत का कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो गया है. अब गोल्ड मेडल के लिए भारतीय टीम 3 अक्टूबर को अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी. इससे पहले आइए एक नजर डालते हैं IND vs SL सेमीफाइनल में 10 बड़े रिकॉर्ड पर.
1. सेमीफाइनल या फाइनल में भारत की सबसे बड़ी जीत
श्रीलंका को 124 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारत ने मेंस टी20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल या फाइनल में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बना दिया है. इससे पहले किसी भी टीम ने सेमीफाइनल या फाइनल में रनों के लिहाज से इतनी बड़ी जीत दर्ज नहीं की थी. इस मामले में टीम इंडिया ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा दिया. इससे पहले भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया था.
2. 100+ रन से जीत के मामले में भारत नंबर-1
श्रीलंका को 124 रनों से हराकर भारतीय टीम ने मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा रनों के अंतर से अपनी 11वीं जीत दर्ज की. इसके साथ ही टीम इंडिया T20I क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा रनों के अंतर से 11 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. इस मामले में कनाडा 10 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है. उसके बाद ऑस्ट्रिया के नाम 9, जबकि जिम्बाब्वे, नेपाल, जापान, मलेशिया और युगांडा के नाम 8-8 जीत दर्ज हैं.
मेंस टी20I मैचों में 100 या उससे अधिक रनों से जीतने वाली सबसे अधिक टीमें
11 – भारत
10 – कनाडा
9 – ऑस्ट्रिया
8 – जिम्बाब्वे, नेपाल, जापान, मलेशिया, युगांडा,
6 – स्पेन, तंजानिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड, डेनमार्क,
5 – पापुआ न्यू गिनी
3. ईशान किशन ने रचा नया भारतीय रिकॉर्ड
ईशान किशन ने सेमीफाइनल श्रीलंका के खिलाफ 46 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए. इसी के साथ ईशान ने नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
नंबर-5 या उससे नीचे भारत के लिए सबसे बड़ी T20I पारियां
80* – इशान किशन बनाम श्रीलंका, 2026
79* – मनीष पांडे बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2018
77* – युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2013
71* – हार्दिक पांड्या बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2022
69* – रिंकू सिंह बनाम अफगानिस्तान, 2024
4. श्रीलंका बनीं सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली संयुक्त रूप से नंबर-1 टीम
श्रीलंका की टीम सिर्फ 45 रन पर सिमट गई. इसके साथ ही उसने फुल-मेंबर टीम के टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम ऑलआउट स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इंग्लैंड ने 2019 में वेस्टइंडीज को 45 रन पर ऑलआउट किया था.
फुल-मेंबर टीमों के सबसे कम T20I ऑलआउट स्कोर
45 – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, 2019
45 – श्रीलंका बनाम भारत, 2026
55 – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, 2021
56 – अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2024
57 – जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, 2024
5. T20I में श्रीलंका की दूसरी सबसे बड़ी हार
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह श्रीलंका की रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार है. इससे पहले श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2019 में एडिलेड में मिली 134 रनों की हार इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. इसके बाद 2026 में निशिन में भारत के खिलाफ 124 रनों की हार श्रीलंका की दूसरी सबसे बड़ी हार बन गई है. वहीं, 2026 में साउथैम्पटन में इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका को 119 रन से हार झेलनी पड़ी थी. भारत के खिलाफ श्रीलंका को 2017 में कटक में 93 रन और 2023 में राजकोट में 91 रन से भी हार का सामना करना पड़ा था.
T20I में श्रीलंका की सबसे बड़ी हार (रनों के हिसाब से)
- 134 रन बनाम AUS, एडिलेड, 2019
- 124 रन बनाम IND, निशिन, 2026
- 119 रन बनाम ENG, साउथैम्प्टन, 2026
- 93 रन बनाम IND, कटक, 2017
- 91 रन बनाम IND, राजकोट, 2023
ये भी पढ़ें- आज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
6. श्रीलंका के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
श्रीलंका की पारी में 9 बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए. किसी फुल-मेंबर टीम के लिए यह टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. इस मामले में रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है, जिसके 10 बल्लेबाज 2009 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए थे.
7. T20I में भारत के खिलाफ 5वां विकेट गिरने पर सबसे कम स्कोर
श्रीलंका का पांचवां विकेट महज 18 रन के स्कोर पर गिर गया. भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में किसी टीम के पांच विकेट गिरने का यह सबसे कम स्कोर है. इससे पहले श्रीलंका ने 2016 में विशाखापत्तनम में भारत के खिलाफ 21 रन पर पांच विकेट गंवाए थे.
भारत के खिलाफ 5 विकेट गिरने के बाद सबसे कम स्कोर
18 रन – श्रीलंका, निशिन, 2026
20 रन – अफगानिस्तान, दुबई, 2022
21 रन – श्रीलंका, विशाखापत्तनम, 2016
21 रन – न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2023
8. श्रीलंका के टॉप-3 बल्लेबाज डक पर आउट
यह टी20 इंटरनेशनल में 14वीं बार हुआ जब किसी टीम के शुरुआती तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए. किसी फुल-मेंबर टीम के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है. इससे पहले 2010 में क्राइस्टचर्च में पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के टॉप-4 बल्लेबाज बिना रन बनाए आउट हुए थे.
9. दो डेब्यू करने वाले टॉप-3 बल्लेबाज भी डक पर आउट
श्रीलंका के लिए यह एक और अनचाहा रिकॉर्ड रहा. पहली बार किसी फुल-मेंबर टीम के दो डेब्यू करने वाले खिलाड़ी, जो टॉप-3 में बल्लेबाजी कर रहे थे, एक ही टी20 इंटरनेशनल पारी में शून्य पर आउट हुए.
10. श्रीलंका के 5 बल्लेबाज बिना खाता खोले लौटे
श्रीलंका की पारी में 5 बल्लेबाज डक पर आउट हुए. किसी फुल-मेंबर टीम की एक टी20 इंटरनेशनल पारी में यह संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. इस मामले में जिम्बाब्वे के नाम रिकॉर्ड है, जिसके 6 बल्लेबाज 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हुए थे.
ये भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines