Highest Team Total For Asia Under-19 Cup: दुबई में जारी अंडर-19 एशिया कप में भारत ने ऐसा रिकॉर्ड बना डाला है, जो अब नामुमकिन सा लगता था. लेकिन वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने यूथ एशिया का सबसे बड़ा टीम स्कोर बना डाला. यंग टीम इंडिया ने 50 ओवर 6 विकेट खोकर 433 रन बनाए. इस पारी में वैभव ने 9 चौके और 14 छक्के की मदद से 95 गेंदों में 171 रन ठोंके. एरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा के 69-69 रन की बदौलत भारत ने रनों का तूफान ला दिया.
भारत मे तोड़ा बांग्लादेश का रिकॉर्ड
इससे पहले अंडर-19 एशिया कप किसी टीम का सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम था. इस टीम ने 23 जून 2012 को मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर में कतर के खिलाफ 7 विकेट खोकर 363 रन बनाए थे, साथ ही उन्होंने ये मैच 328 रन के बड़े अंतर से जीता था.
भारत का पुराना हाईएस्ट स्कोर
इससे पहले अंडर-19 टीम इंडिया का एशिया कप में हाईएस्ट स्कोर 354/6 था, जो 30 सितंबर 2018 को बांग्लादेश के सावर शहर में यूएई के खिलाफ बनाया गया था. ये इस टूर्नामेंट में अब तक का तीसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर है. इस मैच में देवदत्त पडिक्कल 115 गेंदों में 121 रन और अनुज रावत ने 115 गेंदों में 102 रन बनाए थे. भारत ने इस मैच को 227 रन के अंतर से जीता था
अंडर-19 एशिया कप इतिहास का 10 सबसे बड़ा टीम टोटल
वर्ल्ड लेवल पर U-19 वनडे में तीसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर
भारत का ये 409/5 का स्कोर वर्ल्ड लेवल पर अंडर-19 मेंस वनडे क्रिकेट का तीसरा सबसे बड़ा टीम टोटल है. टॉप पर ऑस्ट्रेलिया है जिसने कीनिया के खिलाफ जनवरी 2022 में 6 विकेट खोकर 480 रन बनाए थे. दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है जिसने जनवरी 2018 को कीनिया के खिलाफ 4 विकेट खोकर 436 रन का स्कोर खड़ा किया था.
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 mins agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
23 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
49 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines