Indian Cricket Team के हेड कोच गौतम गंभीर बेहद शांत स्वभाव के हैं। वो आमतौर पर कम बोलना पसंद करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर आए दिन उनका बयान सुर्खियां बटोरता है। दिल्ली प्रीमियर लीग के समापन समारोह में पहुंचे गौतम गंभीर ने एक ऐसा बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने क्रिकेट का शहंशाह, बादशाह और टाइगर कौन है? इस सवाल का जवाब दिया है। लेकिन, उनका बयान लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
इस जवाब से फैंस रह गए दंग
टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर से टीवी प्रेजेंटर शेफाली बग्गा ने विभिन्न क्रिकेटरों को उनके खेल योगदान और व्यक्तित्व के आधार पर टाइटल देने के लिए कहा था। इसमें गौतम गंभीर से जब पूछा गया कि वो क्रिकेट के शहंशाह की उपाधि किसे देंगे? तो इसके जवाब में गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम लिया।
गंभीर के इस जवाब से फैंस हैरान हो गए। क्योंकि आमतौर पर गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच अच्छे संबंध नहीं देखे गए हैं। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच कई बार मैदान पर टकराव देखने को मिला है।
युवराज और गांगुली को भी दी उपाधि
शहंशाह की उपाधि विराट कोहली को देने के बाद जब गौतम गंभीर से बादशाह और टाइगर की उपाधि देने के लिए कहा गया तो गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह को क्रिकेट का बादशाह और टीम इंडिया के दिग्गज कप्तान रहे सौरव गांगुली को टाइगर का टाइटल दिया।
गौतम गंभीर ने किस खिलाड़ी को दिया कौन सा टाइटल
| शहंशाह | विराट कोहली |
| बादशाह | युवराज सिंह |
| टाइगर | सौरव गांगुली |
| खिलाड़ी | जसप्रीत बुमराह |
| एंग्री यंग मैन | गौतम गंभीर (खुद) |
ये भी पढ़ें:- विश्व कप में टीम इंडिया को इस कोच ने दी थी SEX करने की सलाह, हुआ बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें;- अब पाकिस्तान नहीं करेगा इस टूर्नामेंट का आयोजन, अचानक से लिया बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
6 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines