हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'IPL के बाद…' 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर कोच गौतम गंभीर का बड़ा ऐलान, बताया तैयारी का पूरा प्लान

Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है. गंभीर ने कहा है कि आईपीएल 2026 के अंत तक भारत के पास वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए ब्लूप्रिंट तैयार होगा.

विज्ञापन
Gautam Gambhir

Gautam Gambhir on 2027 ODI World Cup: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने रविवार (8 मार्च) को फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम तीन बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. वहीं, टीम के वर्ल्ड चैंपियन बनने के कुछ समय बाद ही कोच गौतम गंभीर ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है.

गंभीर ने बताया है कि आईपीएल 2026 के अंत तक 2027 वर्ल्ड कप के लिए ब्लूप्रिंट तैयार हो जाएगा. गंभीर ने कहा है कि टीम मैनेजमेंट अभी कुछ दिन आराम करेगी और फिर अगले आईसीसी खिताब को जीतने की तैयारी में लग जाएगी.

IPL 2026 के बाद शुरू होगी 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी

2027 का वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाएगा. वहां बहुत तेज और उछाल वाली पिचें देखने को मिलेंगी. गंभीर ने बताया कि आईपीएल 2026 के तुरंत बाद इस टूर्नामेंट की तैयारी शुरू हो जाएगी और मई के अंत तक खिलाड़ियों को चुन लिया जाएगा और पूरी प्लानिंग कर ली जाएगी. गंभीर ने सोमवार को स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, ”2027 वर्ल्ड कप की प्लानिंग IPL के बाद शुरू होगी. IPL 2026 और वर्ल्ड कप के बीच 25 से 30 ODI मैच हैं. आजकल यह फॉर्मेट ज्यादा नहीं खेला जाता. हम जितनी जल्दी प्लानिंग शुरू करेंगे, हमारे लिए उतना ही बेहतर होगा.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, “साउथ अफ्रीका क्रिकेट खेलने के लिए कोई आसान जगह नहीं है. हमें सही कॉम्बिनेशन पता लगाने होंगे और उन खिलाड़ियों की पहचान करनी होगी जो वहां के हालात के हिसाब से सही हों. यह काम सेलेक्टर्स और कोच करेंगे. जब तक IPL 2026 खत्म होगा, तब तक भारत के पास ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए ब्लूप्रिंट तैयार होगा.”

ये भी पढ़ें- T20 WC के फाइनल में डेरिल मिचेल को गेंद मारना अर्शदीप सिंह को पड़ा महंगा, ICC ने ठोका भारी जुर्माना

टीम के माहौल पर भी दिया बड़ा बयान

गंभीर ने आगे टीम के माहौल पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि, “मेरी फिलॉसफी बहुत सिंपल है, अगर टीम के ज्यादातर खिलाड़ी मुझसे खुश नहीं हैं, तो मेरा उस ड्रेसिंग रूम में रहने का कोई मतलब नहीं है. अगर ज्यादातर खिलाड़ी खुश है, तो मैं सही काम कर रहा हूं. अगर आप ईमानदारी से रिपोर्टिंग करेंगे, तो आपको पता चल जाएगा कि टीम का माहौल कैसा है. भारतीय टीम का माहौल किसी से छुपा नहीं रह सकता, क्योंकि यहां बहुत ज्यादा जांच-पड़ताल, सुर्खियां और मीडिया की नजरें रहती हैं.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद शादी करेंगे कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त संग लेंगे सात फेरे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola