Gautam Gambhir Press Conference: टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन तमाम सवालों के जवाब दिए हैं, जिनके जवाब क्रिकेट फैंस पिछले कई दिनों से तलाश रहे थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चयनकर्ता समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर के साथ गौतम गंभीर ने प्रेस वार्ता करते हुए अपने कोचिंग स्टॉफ को लेकर भी भ्रम दूर कर दिया है और बताया है कि उनका कोचिंग स्टॉफ कैसा होगा।
कब होगा सपोर्टिंग स्टाफ के नाम का ऐलान
गौतम गंभीर ने साफ किया कि उनका कोचिंग स्टाफ श्रीलंका के दौरे के बाद ही तय होगा। श्रीलंका के दौरे के बाद टीम इंडिया के पास एक महीने का समय होगा। इस एक महीने के अंदर इस पर फैसला ले लिया जाएगा कि कोचिंग स्टाफ में कौन-कौन शामिल होगा।
बीसीसीआई ने मानी मांग
गौतम गंभीर ने कहा कि वह खुश हैं कि बीसीसीआई ने उनकी ज्यादातर मांगे मान ली हैं। सहायक कोच के तौर पर टेन डसकाटे और अभिषेक नायर के नाम की चर्चा चल रही है। मैंने इसे सुना है और मैंने उनके साथ पहले काम किया है। थोड़ा इंतजार करें श्रीलंका दौरे के बाद कोचिंग स्टाफ के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। फिलहाल टीम के साथ अभिषेक नायर, टी दिलीप और साईराज श्रीलंका के दौरे पर जाएंगे और वहां पर टीम के साथ रेयान टेन डसकाटे भी जुड़ेंगे।
कैसा रहा अभिषेक नायर और रेयान का करिअर
गौतम गंभीर के साथ सहायक कोच के रूप में श्रीलंका के दौरे पर जाने वाले अभिषेक नायर ने भारत के लिए 3 वनडे मैच खेला है। अभिषेक नायर ने प्रथम श्रेणी करियर के दौरान मुंबई को कई बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताया है। इसके अलावा उन्होंने दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कराने में अहम भूमिका निभाई है। अभिषेक नायर ने बतौर कोच के रूप में कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में त्रिनबागो नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया है और गौतम गंभीर के साथ आईपीएल में कोलकाता नाइट राईडर्स को चैंपियन बनाया।
वहीं, दूसरी ओर नीदरलैंड के रेयान टेन डसकाटे के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का काफी अनुभव है और वह अमेरिका में खेले जा रहे मेजर क्रिकेट लीग में लॉस एजिंल्स नाइट राइडर्स के सहायक कोच की भूमिका निभा रहे हैं।
क्या बोले गंभीर
गौतम गंभीर ने कहा कि ‘हम अभी कोचिंग स्टाफ तय नहीं कर सकते लेकिन रेयान और अभिषेक ऐसे लोग हैं, जिनके साथ मैंने काम किया है। मुझे खिलाड़ियों के साथ-साथ अन्य लोगों के बारे में भी बहुत अच्छा फीडबैक मिला है। उम्मीद है जल्द ही पूरी तस्वार साफ हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:- गौतम गंभीर ने बताया विराट कोहली से क्यों हुआ था झगड़ा? अब आगे कैसा होगा साथ
ये भी पढ़ें:- Gautam Gambhir का कोहली और रोहित शर्मा पर ‘विराट’ दावा, खेल सकते हैं वर्ल्ड कप अगर…
ये भी पढ़ें:- ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी या नहीं? आज हो सकता है बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
23 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
30 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines