Gautam Gambhir PC Latest Updates: टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होने से पहले गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फेंस में भारतीय टीम से जुड़े कई बड़े सवालों के जवाब दिए। गंभीर ने पहले टेस्ट में रोहित की उपलब्धता को लेकर कहा है कि अभी तक तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं है। उन्होंने बताया कि रोहित के ना होने पर केएल राहुल या फिर अभिमन्यु ईश्वरन में से कोई एक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी का आगाज कर सकता है। गंभीर ने कोहली-रोहित की खराब फॉर्म और हर्षित राणा को लेकर भी बातचीत की। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होना है।
रोहित मिस करेंगे पहला टेस्ट?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे या नहीं इस पर गौतम गंभीर ने अपडेट दिया है। गंभीर का कहना है कि रोहित को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है। उन्होंने बताया कि सीरीज की शुरुआत से पहले ही रोहित की उपलब्धता का पता चल पाएगा।
रोहित की गैरमौजूदगी में कौन करेगा ओपन?
गौतम गंभीर ने बताया कि रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओपनिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल या फिर अभिमन्यु ईश्वरन में से कोई एक संभाल सकता है। हालांकि, गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल को ज्यादा बैक करते हुए दिखाई दिए हैं।
कौन करेगा कप्तानी?
रोहित शर्मा अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच मिस करते हैं, तो भारतीय टीम की अगुवाई कौन करेगा? इस सवाल के जवाब में गंभीर ने जसप्रीत बुमराह का नाम लिया। गंभीर ने कहा कि बुमराह उपकप्तान हैं और वही रोहित के ना होने पर टीम की बागडोर संभालेंगे।
कोहली-रोहित की खराब फॉर्म पर बोले गंभीर
गौतम गंभीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की खराब फॉर्म को लेकर भी खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि दोनों दिग्गज बल्लेबाजों की फॉर्म को लेकर चिंता करने वाली कोई बात नहीं है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए पहले दमदार प्रदर्शन किया है और न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद ड्रेसिंग रूम में प्लेयर्स अच्छा खेल दिखाने को बेकरार हैं।
शुभमन गिल करेंगे आगाज?
गौतम गंभीर से जब पूछा गया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल ओपन करते हुए नजर आएंगे? इस पर हेड कोच ने कहा कि वह अभी प्लेइंग 11 के बारे में नहीं बता सकते हैं। हालांकि, सीरीज में टीम बेस्ट कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेगी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार पर बोले गंभीर
न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने ही घर में मिली 3-0 की हार पर गौतम गंभीर ने कहा कि जब मैंने यह जॉब ली थी, तो मुझे पता था कि यह जिम्मेदारी संभालना इतना आसान नहीं होगा। मुझे नहीं लगता है कि मैं कोई दबाव महसूस कर रहा हूं।
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
17 mins agoLIVE: बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम, अर्शदीप सिंह के हाथ में गेंद
1 hr agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines