Gautam Gambhir Press Conference: श्रीलंका दौरे पर रवाना होने से पहले टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के चयनकर्ता समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर के साथ प्रेस वार्ता कर तमाम सवालों के जवाब दिए हैं। गौतम गंभीर और अजीत अगरकर ने सूर्यकुमार यादव-हार्दिक पांड्या की कप्तानी, रोहित और विराट के भविष्य, रवींद्र जडेजा के टीम से बाहर रखने जैसे तमाम प्रमुख आरोपों पर अपना जवाब दिया। वहीं, दोनों ने मोहम्मद शमी की मैदान में वापसी कब होगी, इस सवाल का भी प्रमुखता से जवाब दिया।
सितंबर में हो सकती है वापसी
मोहम्मद शमी टखने की चोट के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। टीम इंडिया के सेलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहम्मद शमी की वापसी पर अपडेट देते हुए कहा कि ‘वह अब गेंदबाजी करने लगे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर को है। हमेशा से यही लक्ष्य था कि उस समय तक उनकी मैदान पर वापसी हो जाए। फिलहाल वह कितने फिट हैं और क्या वह इस मैच के लिए उपलब्ध हो सकेंगे इसके लिए मुझे नेशनल क्रिकेट एकेडमी के लोगों से बात करनी होगी।’
शमी ने शुरू किया अभ्यास
मोहम्मद शमी ने भी दो दिन पहले एक यूट्यूब चैनल को दिए गए इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने गेंदबाजी का अभ्यास करना शुरू कर दिया है। मोहम्मद शमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह गेंदबाजी करते हुए नजर आए। कहा जा रहा है कि मोहम्मद शमी जल्द ही NCA में जाकर अपनी फिटनेस साबित कर सकते हैं।
सितंबर में कौन से मैच
भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज 19 सितंबर से खेली जाएगी। इसके बाद टीम इंडिया नवंबर में न्यूजीलैंड के साथ 3 टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। माना जा रहा है कि इस दौरे से ही मोहम्मद शमी टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। न्यूजीलैंड के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी।
ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या की बजाय सूर्यकुमार यादव को क्यों बनाया कप्तान? अगरकर का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, देखें कोच गौतम गंभीर का रिएक्शन
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
22 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
29 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines