Team India Sydney Record: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया अब 1-2 से पिछड़ रही है। सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी के मैदान पर खेला जाना है। भारतीय टीम की साख दांव पर है। बॉर्डर-गावस्कर की ट्रॉफी को अपने पास रखने के लिए रोहित एंड कंपनी को हर हाल में सिडनी में जीत दर्ज करनी होगी। इसके साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस को देखते हुए भी यह मैच टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। हालांकि, भारतीय टीम के लिए बुरी खबर यह है कि सिडनी का मैदान टीम को बिल्कुल भी रास नहीं आता है। इस ग्राउंड पर टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया जीत के लिए तरसती रही है।
सिडनी में जीत को तरसती है टीम इंडिया
भारतीय टीम का रिकॉर्ड सिडनी में कुछ खास नहीं रहा है। टीम इंडिया ने इस ग्राउंड पर अब तक कुल मिलाकर 13 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें से टीम को सिर्फ एक में ही जीत नसीब हुई है। वहीं, 5 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। सात मैचों का अंत ड्रॉ के रूप में हुआ है। भारतीय टीम को इस मैदान पर आखिरी जीत साल 1978 में मिली थी। इसके बाद से टीम इंडिया को 46 साल बीत चुके हैं, लेकिन इस ग्राउंड पर जीत नसीब नहीं हुई है। हालांकि, पिछले दौरे पर भारतीय टीम ने सिडनी में हनुमा विहारी और अश्विन की जोड़ी के दम पर टेस्ट मैच ड्रॉ कराया था, जिसका जिक्र आज भी किया जाता है।
मेलबर्न में मिली शर्मनाक हार
टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों चौथे टेस्ट मैच में शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाजों का प्रदर्शन दोनों ही पारियों में बेहद शर्मनाक रहा। रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल जैसे बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे। वहीं, ऋषभ पंत दोनों ही पारियों में अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे। पंत को खराब शॉट सिलेक्शन की वजह से जमकर आलोचना झेलनी पड़ी। भारतीय टीम दूसरी पारी में एक समय पर 121 रन के स्कोर पर सिर्फ 3 विकेट गंवाकर अच्छी स्थिति में थी। हालांकि, इसके बाद टीम का बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से लड़खड़ा गया और पूरी टीम 155 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम ने अपने सात विकेट महज 34 जोड़कर गंवाए।
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
17 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
9 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines