BCCI & ICC Prize Team India Win: टीम इंडिया ने सालों के इंतजार और लगातार असफल होने के बाद आखिर वुमेंस वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इस ऐतिहासिक जीत के बाद अब टीम इंडिया पर छप्परफाड़ पैसा बरसा है. ICC ने जहां करोड़ों की इनामी राशि का पहले ही ऐलान कर दिया था. अब BCCI ने भी बता दिया है कि महिला टीम को वर्ल्ड कप जीतने के 51 करोड़ रूपये मिलने वाले हैं. हरमनप्रीत एंड कंपनी के लिए दो दोहरी खुशखबरी है. वर्ल्ड कप जीतना अपने आप में बड़ी बात है और पूरी टीम को अब करोड़ों रूपये भी मिलेंगे.
BCCI और ICC से मिलेंगे करोड़ों रूपये
वुमेंस वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया को इनामी राशि के रूप में 39.55 करोड़ रूपये मिलने वाले हैं. ICC ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही विजेता के लिए इस भारी राशि का ऐलान कर दिया था. वर्ल्ड कप की कुल इनामी राशि लगभग 123 करोड़ रूपये थी. विजेता को जहां 39.55 करोड़ मिलेंगे, वहीं साउथ अफ्रीकी टीम को 19.88 करोड़ रूपये मिलेंगे.
आपको बता दें कि BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने भी ऐलान कर दिया है कि टीम इंडिया पर उनकी ओर से पैसों की भारी राशि मिलने वाली है. BCCI महिला टीम को वुमेंस वर्ल्ड कप जीत के बाद 51 करोड़ रूपये देने वाला है. कुल मिलाकर ICC और BCCI की ओर से टीम इंडिया की खिलाड़ियों और स्टाफ को कुल 90 करोड़ मिलेंगे, जो अपने आप में काफी बड़ी बात है.
ये भी पढ़ें:- एक ‘थ्रो’ ने ऐसे बनाया टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन, अमनजोत कौर ने कर दिया बड़ा कमाल
किस खिलाड़ी को मिला कौन सा इनाम?
2025 के वुमेंस वर्ल्ड कप जीत के अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट के फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. इसी बीच सबसे ज्यादा रन 571 रन बनाने वाली साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और सबसे ज्यादा विकेट 22 लेने वाली दीप्ति शर्मा को भी अवॉर्ड मिला. वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में ऑल राउंड प्रदर्शन करने के लिए दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला.
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
51 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines