Haris Rauf: भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर को एशिया कप 2025 में सुपर 4 के तहत मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को धूल चटा दी. इस मैच में पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों ने आपा खोया और भारतीय खिलाड़ियों से लड़ने के लिए उतारू दिखे. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने फील्डिंग के दौरान विवादित इशारा भी किया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था. अब भारतीय टीम के सहायक कोच ने रऊफ की घटिया हरकत पर टीम इंडिया की ओर से पहला रिएक्शन दिया है.
रऊफ ने की थी घटिया हरकत
बाउंड्री लाइन पर जब हारिस फील्डिंग कर रहे थे, तब फैंस उन्हें कोहली-कोहली कह कर चिढ़ा रहे थे. इसी बीच रऊफ ने अपनी घटिया सोच का परिचय दिया और भारत के खिलाफ विवादित इशारे किए. पाकिस्तानी तेज गेंदबाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ था. ऐसे में अब टीम इंडिया के सहायक कोच ने रऊफ की इस हरकत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
24 सितंबर को भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 4 में अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. इससे एक दिन पहले यानी 23 सितंबर को भारतीय टीम की ओर से सहायक कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें पत्रकारों ने उनसे हारिस के विवादित इशारों को लेकर सवाल पूछा, जिसका जवाब कोच ने दिया. उन्होंने इस प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि हारिस ने जो कुछ किया, वह हमारी चिंता का विषय नहीं था. हमने बल्ले से संघर्ष किया और उन्हें अपनी ताकत दिखाई.
ये भी पढ़ें: UPL 2025: देहरादून वॉरियर्स के लिए ट्रंप कार्ड साबित होंगे युवराज चौधरी, पिछले सीजन बल्ले से जमकर लूटी थी महफिल
भारत ने खेल से दिया जवाब
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और शुभमन गिल के बीच इस मैच में तीखी बहस हुई थी, इसके अलावा अभिषेक शर्मा और हारिस रऊफ भी मैदान पर भिड़ गए थे, लेकिन शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने दोनों को जवाब अपनी शानदार बल्लेबाजी से दिया. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और भारत को 6 विकेट से जीत दिलाने में सबसे अहम किरदार प्ले किया.
संबंधित खबरें
ईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
13 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
51 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
1 hr agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
3 hrs agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
11 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
12 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
12 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
13 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines