Siddharth Kaul Retirement: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। सिद्धार्थ ने साल 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में डेब्यू किया था। सिद्धार्थ ने साल 2008 में टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने में अहम किरदार निभाया था। सिद्धार्थ ने भारत की ओर से तीन वनडे और इतने ही टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। तेज गेंदबाज ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2019 में खेला था। इसके बाद से सिद्धार्थ भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में भी सिद्धार्थ के नाम पर किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।
सिद्धार्थ ने किया संन्यास का ऐलान
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे सिद्धार्थ कौल ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। सिद्धार्थ ने साल 2018 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। वनडे क्रिकेट में तेज गेंदबाज ने तीन मैच खेले, लेकिन इस दौरान वह एक भी विकेट नहीं निकाल सके। वहीं, सिद्धार्थ ने भारत के लिए तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने कुल चार विकेट चटकाए। हालांकि, लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहने की वजह से सिद्धार्थ भारतीय टीम से बाहर हो गए और उसके बाद कमबैक नहीं कर सके। सिद्धार्थ ने विराट कोहली की कप्तानी में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी, लेकिन वर्ल्ड स्टेज पर वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।
2008 चैंपियन टीम का रहे थे हिस्सा
साल 2008 में भारतीय टीम ने विराट कोहली की कैप्टेंसी में अंडर-19 वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम किया था। सिद्धार्थ कौल भी इस टीम का हिस्सा रहे थे और उन्होंने गेंद से अहम किरदार निभाया था। सिद्धार्थ ने आईपीएल में भी अपनी गेंदबाजी से खूब रंग जमाया। इंडियन प्रीमियर लीग में तेज गेंदबाज ने कुल 54 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 58 विकेट अपने नाम किए। सिद्धार्थ का आईपीएल में इकॉनमी 8.59 का रहा। वह सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा रहे।
संबंधित खबरें
कुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
28 mins agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
1 hr agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
1 hr agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
1 hr agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
2 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
2 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
2 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
3 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
4 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines