News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Team India Creat History: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का आखिरी मैच 31 जुलाई से लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। अब तक खेले गए 4 मैच में इंग्लैंड ने 2 जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला भारत ने जीता है। सीरीज का चौथा मैच ड्रॉ हुआ था। भारत को सीरीज 2-2 से बराबर करने के लिए पांचवां टेस्ट मैच जीतना जरूरी है। हालांकि इस सीरीज में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। भले ही भारत ने अब तक केवल 1 ही जीत दर्ज की है। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस सीरीज में खूब रन बनाए हैं। ऐसा हम नहीं आंकड़े इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं।
दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही इस सीरीज में भारतीय टीम ने अब तक सबसे ज्यादा रन बना दिए हैं। अब तक भारतीय टीम ने इस सीरीज में 3272 रन बनाए हैं। ये किसी भी टेस्ट सीरीज में भारत द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन है। इससे पहले भारत ने साल 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3270 रन बनाए थे। वहीं तीसरी बार सबसे ज्यादा रन भारतीय टीम ने 2016-17 में बनाए थे, जब भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में भारत ने 3230 रन बनाए थे। वहीं एक सीरीज में चौथा सबसे ज्यादा रन भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2024 में खेली गई टेस्ट सीरीज में बनाए थे। इस सीरीज में भारत ने 3140 रन बनाए थे। इसके अलावा 1963-64 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुल 3119 रन बनाए थे। कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारत ने पहली बार सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
3272* – भारत का इंग्लैंड दौरा, 2025**
3270 – वेस्टइंडीज का भारत दौरा, 1978/79
3230 – इंग्लैंड का भारत दौरा, 2016/17
3140 – इंग्लैंड का भारत दौरा, 2024
3119 – इंग्लैंड का भारत दौरा, 1963/64
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।