Team India: टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया पिछले 4 दिन से खराब मौसम के चलते बारबाडोस में फंस गई थी। बारबाडोस में तेज बारिश और तूफान के चलते टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बारबाडोस में ही रहना पड़ा था। वहीं अब टीम इंडिया विश्व कप की ट्रॉफी लेकर भारत वापस लौट चुकी है। दिल्ली एयर पोर्ट पर टीम इंडिया भव्य स्वागत किया गया है। जिसका वीडियो भी अब सामने आया है।
ये भी पढ़ें:- Video: 1 बॉल, 1 रन, 1 विकेट और विकेटकीपर का हैरतअंगेज कैच, काउंटी में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
एयर पोर्ट पर जमा हुई भीड़
टीम इंडिया ने 29 जून को टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ खेला था। इस मैच को 7 रन से जीतकर टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर कब्जा किया था। इसके बाद से फैंस को टीम इंडिया के भारत वापस लौटने का इंतजार हो रहा था। पिछले कई दिनों से बारबाडोस का मौसम काफी खराब था। जिसके चलते बारबाडोस के एयपोर्ट भी बंद किए गए थे और टीम इंडिया को 3 दिन वहीं बिताने पड़े, लेकिन अब भारतीय टीम भारत वापस लौट चुकी है। टीम इंडिया के आने की खबर के साथ फैंस भी खिलाड़ियों का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंच गए।
एयर इंडिया की फ्लाइट सुबह करीब 6:05 बजे टीम इंडिया को लेकर दिल्ली पहुंची। करीब 7 बजे टीम इंडिया एयरपोर्ट से बाहर निकली, टीम इंडिया के खिलाड़ियों और ट्रॉफी की झलक पाने के लिए फैंस एयर पोर्ट के बाहर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। टीम इंडिया को बारबाडोस से वापस लाने के लिए स्पेशन विमान भेजा गया था। अब टीम इंडिया पहले पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेगी इसके बाद मुंबई में टीम इंडिया परेड करके जश्न मनाएगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: रिंकू सिंह कहां हैं, कब पहुंचेंगे जिम्बाब्वे? सामने आया ये अपडेट
ये भी पढ़ें:- इंडियन क्रिकेट फैंस को मिला बड़ा तोहफा, यहां पर फ्री में लाइव देखेंगे टीम इंडिया का रोड शो
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
16 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
44 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines