ODI World Cup 2027, Shubman Gill: टीम इंडिया ने अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. हाल ही में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की. अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलती नजर आएगी. इससे पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है.
गिल चाहते हैं कि 2027 वर्ल्ड कप में खेलने की दावेदारी रखने वाले खिलाड़ियों को अब लगातार मौके दिए जाएं. गिल का मानना है कि वर्ल्ड कप के लिए प्रयोग करने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है और टीम को जल्द से जल्द अपना मजबूत कॉम्बिनेशन तैयार करना होगा.
वेस्टइंडीज सीरीज में नहीं खेल पाए टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी
हाल के समय में चोटों और बिजी शेड्यूल की वजह से भारत अपनी फुल स्ट्रेंथ टीम के साथ लगातार वनडे मैच नहीं खेल सका है. वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी कई नियमित खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में दूसरे खिलाड़ियों को मौका दिया गया. एशियन गेम्स में व्यस्त होने के कारण जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे प्रमुख खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं थे. वहीं, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान चोटिल हो गए.
अगली सीरीज में पूरी टीम की उम्मीद – गिल
तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद शुभमन गिल ने कहा कि अब टीम के पास ज्यादा प्रयोग करने का समय नहीं है. गिल चाहते हैं कि अगली सीरीज से टीम के ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ी उपलब्ध रहें और वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए जितना हो सके उसी कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरे.
गिल ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि प्रयोग करने के लिए इतना समय है. हम जिस कॉम्बिनेशन के साथ खेलना चाहते हैं, उम्मीद है कि अगली सीरीज से हमें सभी उपलब्ध खिलाड़ी मिल जाएंगे, जिस कॉम्बिनेशन के साथ हम वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं. हम उसी संयोजन के साथ खेलना शुरू करना चाहते हैं.” बता दें कि, भारत इसी महीने के अंत में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगा, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20 सीरीज के बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी.
ये भी पढ़ें- Irani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम को 167 रनों से मिली धमाकेदार जीत, मुकेश कुमार का चला जादू
‘पसंद की गेंदबाजी लाइनअप नहीं उतार पाई टीम इंडिया’
वर्ल्ड कप से पहले सीमित संख्या में वनडे मुकाबले होने के कारण कप्तान गिल प्रमुख गेंदबाजों की लगातार गैरमौजूदगी से निराश भी हैं. उन्होंने कहा कि चोटों और बिजी शेड्यूल के कारण टीम उस गेंदबाजी आक्रमण के साथ नहीं खेल पाई, जिसके साथ वह आगे बढ़ना चाहती है. हालांकि, गिल ने यह भी माना कि इससे युवा और नए खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिला. वेस्टइंडीज सीरीज में आकिब नबी और अंशुल कंबोज ने भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया.
हालांकि, दोनों गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक प्रभाव नहीं छोड़ सके. गिल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आते ही शानदार प्रदर्शन करना आसान नहीं होता और कई खिलाड़ियों को खुद को ढालने के लिए समय चाहिए होता है. कप्तान ने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी अपनी गलतियों से सीखेंगे और उन्हें मिले मौकों का फायदा उठाएंगे.
कैच छोड़ने पर भड़के कप्तान गिल
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम की फील्डिंग भी सवालों के घेरे में रही. तीसरे वनडे में शाई होप ने नाबाद 162 रनों की शानदार पारी खेलकर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से जीत दिलाई. इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने कई कैच छोड़े. मैच के बाद गिल ने टीम के कैच छोड़ने पर निराशा जाहिर की. उन्होंने बताया कि भारत ने मैच में करीब 3-4 कैच छोड़े, जबकि पूरी सीरीज में लगभग 7 कैच ड्रॉप हुए. उनके मुताबिक, इससे टीम की लय प्रभावित हुई. गिल ने साफ कहा कि 2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए फील्डिंग उन क्षेत्रों में से एक है, जिसमें टीम को निश्चित रूप से सुधार करना होगा.
ये भी पढ़ें- VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने ‘बेबी-क्रेडल’ सेलिब्रेशन पर सैम अयूब को दिया करारा जवाब, रवि बिश्नोई ने भी लिए मजे
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
59 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines