Team India Bowling Coach: टीम इंडिया जल्द ही श्रीलंका के लिए रवाना होने वाली है। श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया वनडे और टी20 सीरीज खेलने वाली है। वहीं इस दौरे से टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर भी अपने कार्यकाल की शुरुआत करने वाले हैं। हालांकि इस दौरे को लेकर टीम इंडिया के बॉलिंग कोच को लेकर काफी चर्चाएं चल रही थी लेकिन फिलहाल श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का अंतरिम बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले को बनाया गया है। वहीं अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर टीम इंडिया को परमानेंट बॉलिंग कोच कब मिलेगा?
इस सीरीज में मिल सकता है परमानेंट बॉलिंग कोच
टीम इंडिया के बॉलिंग कोच की रेस में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल का नाम सबसे आगे चल रहा है। नए हेड कोच गौतम गंभीर की पहली पसंद भी मोर्कल बने हुए हैं। हालांकि श्रीलंका दौरे पर मोर्कल टीम इंडिया के साथ नहीं जुड़ेंगे लेकिन अब मोर्ने मोर्कल के टीम इंडिया के साथ जुड़ने का बड़ा अपडेट सामने आया है।
ये भी पढ़ें:- हार्दिक-राहुल पर भारी ये खिलाड़ी, क्या अब तीनों फॉर्मेट में बनेगा टीम इंडिया का उपकप्तान?
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज से मोर्कल टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं। फिलहाल व्यक्तिगत कारणों के चलते मोर्कल ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ हैं।
19 सितंबर से होगी भारत-बांग्लादेश सीरीज
टीम इंडिया फिलहाल श्रीलंका का दौरा करने वाली है। इस दौरे पर टीम इंडिया को वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद बांग्लादेश की टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 19 सितंबर से बांग्लादेश अपने भारत दौरे की शुरुआत करेगी।
ये भी पढ़ें:- एक बार फिर आईपीएल में नजर आ सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण, हैदराबाद ने नहीं बल्कि फ्रेंचाइजी ने दिया ये बड़ा ऑफर
ये भी पढ़ें:- कौन हैं टीम इंडिया के अंतरिम बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले? जानें क्या है सचिन और कांबली से रिश्ता
संबंधित खबरें
तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
16 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
29 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
39 mins agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
1 hr agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines