उर्वशी रौतेला के अलावा इस बला की खूबसूरत के साथ जुड़ चुका है ऋषभ पंत का नाम, एक साथ तस्वीर भी हो चुकी है वायरल

Rishabh Pant: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। 4 अक्टूबर 1997 में जन्मे पंत का नाम उर्वशी रौतेला के अलावा एक खूबसूरत लड़की के साथ जुड़ चुका है।

Team India batter Rishabh Pant name has been linked with these two girls

Rishabh Pant: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। पंत अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। कई बार उनका नाम बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला के साथ जुड़ चुका है। उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच कई बार रिलेशनशिप को लेकर भी खबरें आ चुकी हैं। लेकिन सिर्फ उर्वशी रौतेला नहीं बल्कि पंत का नाम एक बला की खूबसूरत के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

विज्ञापन

इस हसीना के साथ जुड़ चुका है नाम

मीडिया रिपोर्ट्स में कई बार दावा किया जा चुका है कि ऋषभ पंत और ईशा नेगी रिलेशनशिप में हैं। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। ईशा पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। ईशा ने देहरादून के जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की है। इसके अलावा वह नोएडा की एमेटी यूनिवर्सिटी से कॉलेज की पढ़ाई कर चुकी हैं। बता दें कि ईशा कई बार आईपीएल में पंत का मैच देखने आ चुकी हैं। तब ईशा नेगी ने पंत के साथ तस्वीर साझा करते हुए अपने दिल की बात भी कही थी। उन्होंने लिखा था कि माय मैन, मेरा जीवनसाथी, मेरा सबसे अच्छा दोस्त, मेरी जिंदगी का प्यार ऋषभ पंत। नेगी की इस पोस्ट के बाद दोनों का रिलेशनशिप चर्चा में आया था।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंत को बॉलीवुड अदकारा उर्वशी रौतेला के साथ भी मुंबई के एक रेस्तरां में देखा जा चुका है। जिसके बाद से ही दोनों की रिलेशनशिप की खबरे मीडिया में चर्चा में आई थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Isha Negi (@ishanegi_)

विज्ञापन

एक्सीडेंट के बाद दमदार वापसी

पंत का दिसंबर 2022 में कार एक्सीडेंट हो गया था। लगभग 14 महीने क्रिकेट से दूर रहने के बाद पंत ने आईपीएल 2024 के जरिए वापसी की। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टी-20 विश्व कप 2024 में भी जगह बनाई। इसके बाद पंत लगातार तीनों ही फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 2 मैच की टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहले मैच की दूसरी पारी में शानदार शतक जमाते हुए 109 रन बनाए थे।

बेहतरीन करियर

भारत के लिए ऋषभ पंत ने अब तक 35 टेस्ट मैच खेलते हुए 44.21 की औसत के साथ 2432 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 33.50 की औसत के साथ 871 रनों को अपने नाम किया। वहीं अब तक खेले गए 76 टी-20 मैच में उन्होंने 1209 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ