Emerging Asia Cup 2024: इमर्जिंग एशिया कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय A टीम का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट के लिए कप्तानी मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा को दी गई है। उनके अलावा कई युवा खिलाड़ियों को भी बोर्ड ने इस टूर्नामेंट के लिए मौका दिया है। इस टूर्नामेंट में कई ऐसे खिलाड़ी होंगे, जो पहली बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 18 अक्टूबर से होने वाली है, जबकि आखिरी मुकाबला 27 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट का आयोजन ओमान में होना है।
फाइनल में हारी थी टीम इंडिया
इमर्जिंग एशिया कप 2024 में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दूसरी बार भाग लेंगे। एशिया कप 2023 में भी अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन के अलावा हर्षित राणा को मौका दिया गया था। युवा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था। पिछली बार भारत की कप्तानी यश धुल ने संभाली थी। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया था।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: जो धोनी-पंत नहीं कर सके वो संजू सैमसन ने कर दिखाया, तीसरे टी-20 में रचा इतिहास
कई युवा खिलाड़ियों को मौका
बोर्ड ने इस बार कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिसमें आयुष बदोनी के अलावा, अनुज रावत, रमनदीप सिंह, नेहाल वढेरा, आकिब खान वैभव अरोरा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
इन खिलाड़ियों के अलावा अभिषेक शर्मा भी इस टूर्नामेंट में अपना रंग जमाएंगे। हाल ही में उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 3 मैच की टी-20 सीरीज में मौका मिला था। लेकिन वह तीनों ही मैच में खराब प्रदर्शन करते हुए दिखे थे। अब एक बार फिर अभिषेक के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका है।
इस बार सभी की निगाहें लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज आयुष बदोनी पर भी रहेंगी, जिन्होंने आईपीएल 2024 के अलावा दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया था।
इमर्जिंग एशिया कप 2024 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, रमनदीप सिंह, अनुज रावत, नेहल वढेरा, अंशुल कंबोज, रितिक शौकीन, वैभव अरोड़ा, रसिख सलाम , साई किशोर, राहुल चाहर, आकिब खान।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: हैदराबाद टी20 मैच में भारत ने बांग्लादेश को रौंदा, ये 3 खिलाड़ी बने जीत के हीरो
संबंधित खबरें
डेरिल मिचेल का छक्का बना आफत, गार्ड के सिर पर लगी गेंद
27 mins agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
52 mins agoवैभव और अभिषेक की तूफानी पारी ने भारत को दिलाई जीत, सीरीज पर जमाया कब्जा
1 hr agoवैभव-अभिषेक के तूफान से टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
2 hrs agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
3 hrs agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
3 hrs agoआयुष बदोनी ने ठोका लगातार दूसरा दोहरा शतक, विराट-गंभीर की कर ली बराबरी
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
4 hrs agoन्यूजीलैंड में आकिब नबी ने बरपाया कहर, 3 ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया धमाल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines