रोहित शर्मा-विराट कोहली की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान!

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी होने वाली है. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कब होगा? इसपर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. वहीं कई स्टार खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे.

cricket News - 2025-10-03T214539.885

India vs Australia: भारतीय टीम फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. इसके बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी. इसके बाद 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान पर बड़ा अपडेट सामने आया है. इसके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी बड़ी खबर सामने आई है. दोनों खिलाड़ी इस दौरे पर भारतीय टीम के अहम सदस्य होंगे. जबकि कई स्टार खिलाड़ी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान?

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान अभी होना बाकी है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार 4 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया दौर के लिए बीसीसीआई टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है. वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली का चुना जाना तय है. दोनों खिलाड़ी टी-20 विश्व कप 2024 के बाद टी-20 से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट से भी रिटायरमेंट ले ली थी. अब रोहित और विराट भारत के लिए केवल वनडे खेलते हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारत के लिए आखिरी मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था. इसके बाद दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए नजर नहीं आए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी दी जाएगी. इसके अलावा हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भाग नहीं लेंगे. जबकि भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को आराम दिया जा सकता है. वहीं, अभिषेक शर्मा को भी पहली बार वनडे टीम में मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

19 अक्टूबर से सीरीज का आगाज

3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा. इसके बाद 23 अक्टूबर को एडिलेड में दूसरा मुकाबला होना है. वहीं 24 अक्टूबर को सिडनी में तीसरा मैच खेला जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ