IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज को टीम इंडिया ने 2-0 से अपने नाम कर लिया। कानपुर में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने कमाल की बल्लेबाजी और गेंदबाजी से बांग्ला टाइगर्स को पटखनी दे दी। भारत ने इस मैच में कई कीर्तिमान अपने नाम कर लिए। दूसरा मैच जीतने के बाद भारत ने एक खास उपलब्धि हासिल की। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है और सबसे कम ओवर बल्लेबाजी करने के बाद टेस्ट जीतने वाली विश्व की दूसरी टीम भी बन गई है।
भारतीय टीम के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए केवल 3 दिन के खेल में ही मुकाबला जीत कर इतिहास भी रच दिया। भारत अब टेस्ट मैच में सबसे कम ओवर बल्लेबाजी कर मैच जीतने वाली विश्व की दूसरी टीम बन गई है। भारत ने इस मैच में 52 ओवर बल्लेबाजी की और मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। सबसे कम ओवर बल्लेबाजी कर मैच जीतने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम है। अफ्रीका ने 46.5 ओवर में बल्लेबाजी करते हुए मैच जीता था । वहीं तीसरे नंबर पर इंग्लैंड है, जिसने 61 ओवर बल्लेबाजी कर मैच को अपने नाम किया था। चौथे नंबर पर 89.4 ओवर में मैच अपने नाम करने वाली बांग्लादेश है। जबकि पांचवे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 101.4 ओवर में मैच जीता था।
मैच का लेखा जोखा
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 233 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 34.4 ओवर में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 285/9 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। वहीं दूसरी पारी में बांग्लादेश 146 रन पर सिमट गई थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 17.2 ओवर में 98/3 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। अब भारतीय टीम, टेस्ट में सबसे कम ओवर बल्लेबाजी कर मैच जीतने वाली विश्व की दूसरी टीम बन चुकी है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: RCB की सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हलचल, KL Rahul की हो सकती है वापसी
संबंधित खबरें
धमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
9 mins agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
46 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
50 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
2 hrs agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
2 hrs agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines