Pak vs Ban Test Series: पाकिस्तान के खिलाफ 21 अगस्त से रावलपिंडी में शुरू होने वाली आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय टीम में तस्कीन अहमद की वापसी हुई है। तस्कीन अहमद ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में टेस्ट खेला था। कंधे की चोट की वजह से उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक लिया था। हाल में ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की इच्छा जताई है। इस दौरान उन्होंने बोर्ड से कहा था कि वो टेस्ट क्रिकेट में खेल सकते हैं।
तेज गेंदबाज के चयन पर बोलते हुए राष्ट्रीय चयन पैनल के अध्यक्ष गाजी अशरफ हुसैन ने कहा, “हमने पांच तेज गेंदबाजों का चयन किया है। तस्कीन सिर्फ दूसरा टेस्ट मैच ही खेलंगे। उन्होंने पिछले एक साल से कोई भी टेस्ट मैच में नहीं खेला है। ऐसे में उन्हें पाकिस्तान ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए ‘ए’ टीम में शामिल करने का फैसला किया है, ताकि वो अपनी लय हासिल कर सके।
उन्होंने आगे कहा, कुछ तेज गेंदबाजों को वनडे सीरीज के लिए शामिल किया गया है। हमें हमें बैकअप की जरूरत है। हमारे बोलिंग अटैक में विविधता है। कुछ तेज गेंदबाजी कर सकते हैं तो कुछ गेंद को स्विंग करा सकते हैं। मैं उन्हें क्रिकेट के मैदान पर देखने के लिए उत्सुक हूं।
यह भी पढ़ें : Paris Olympics में भारतीय एथलीट्स ने बनाए ये खास रिकॉर्ड; कौन बना नंबर-1?
अनुभवी खिलाड़ियों को मिली जगह
पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए शाकिब अल हसन और शोरफुल इस्लाम को चुना गया है। वो काफी समय से क्रिकेट से दूर थे। इसको लेकर अशरफ ने कहा, ‘इस संस्करण के लिए हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनने पर जोर दिया गया था। यह एक अच्छी तरह से संतुलित टीम है। मुशफिकुर (रहीम), मोमिनुल (हक) और शाकिब (अल हसन) ने संयुक्त रूप से 216 मैच खेले हैं और उनका कोई विकल्प नहीं है।
यह भी पढ़ें : साल 2012 के बाद ओलंपिक में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन, अब तक जीते इतने मेडल
नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन कुमेर दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
27 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
47 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines