Bangladesh Central Contract: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मंगलवार को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है, जहां 22 खिलाड़ी इसमें जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लिया था। बांग्लादेश ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को पांच कैटेगरी में बांटा है, जहां टीम के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को ए-प्लस कैटेगरी में रखा गया है। तस्कीन ए-प्लस कैटेगरी हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। तस्कीन को पिछले साल केवल लिमिटेड ओवर क्रिकेट खेलने के बाद भी इस कैटेगरी में रखा गया है।
ऑलराउंडर महमदुउल्लाह ने बोर्ड से अनुरोध किया है कि फरवरी 2025 के बाद उन्हें नेशनल क्रिकेटरों के कॉन्ट्रैक्ट में शामिल न किया जाए। इस तरह वह मार्च 2025 से कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं होंगे। पूर्व कप्तान मुशफिकुर रहीम ने 5 मार्च 2025 को वनडे से संन्यास की घोषणा की थी। इसकी वजह से मार्च 2025 से उन्हें ग्रेड बी में रखा जाएगा। उन्होंने 18 साल के करियर में 239 वनडे मैच खेले हैं, जहां उनके नाम 7795 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनके बल्ले से नौ शतक और 49 फिफ्टी निकली हैं।
यह भी पढ़ें: WPL 2025: मुंबई इंडियंस के पास सीधे फाइनल में पहुंचने का मौका, करना होगा बस ये काम
इसके अलावा विकेटकीपर लिटन दास, तेज गेंदबाज हसन महमूद, सलामी टेस्ट बल्लेबाज शादमान इस्लाम, गेंदबाज शोरफुल इस्लाम, स्पिनर तैजुल इस्लाम, बैटिंग ऑलराउंडर मोमिनुल हक, बॉलिंग ऑलराउंडर मेहदी हसन और गेंदबाज खालिद अहमद को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है।
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले खिलाड़ी
A+
तस्कीन अहमद
ए
नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम।
बी
मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम, महमूद उल्लाह, मुस्तफिजुर रहमान, तौहीद हृदयोय, हसन महमूद, नाहिद राणा।
सी
शादमान इस्लाम, सौम्य सरकार, जेकर अली, तंजीद हसन, शोरफुल इस्लाम, रिशद हुसैन तंजीम, हसन साकिब, महेदी हसन।
डी
नसुम अहमद, खालिद अहमद।
यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी हारते ही बदल गया न्यूजीलैंड का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
20 mins agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
33 mins agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
1 hr agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
2 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
2 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
3 hrs agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines