Tanush Kotian: भारतीय टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका दौरे पर है. 15 अगस्त से पहला मुकाबला खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जाना है. श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के साथ तनुष कोटियान भी मौजूद हैं. उन्हें बतौर नेट बॉलर के रूप में टीम इंडिया में जगह मिली है. सीरीज शुरू होने से पहले ही उन्हें बड़ी खुशखबरी मिली है. उन्हें सरकारी नौकरी मिली है. तनुष लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अब उन्हें इसका फल भी मिल गया है.
इस विभाग में लगी नौकरी
तनुष कोटियान लगातार घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखा रहे हैं. अब उन्हें मुंबई के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नौकरी दी है. उनके अलावा 97 खिलाड़ियों को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में नौकरी मिली है. इन सभी खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कोटे के तहत शामिल किया गया है.
कोटियान ने 2023-24 रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए बड़ौदा के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मैच में नंबर 10 पर बल्लेबाजी करते हुए 120 रनों की नाबाद पारी खेली थी. उन्होंने नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तुषार देशपांडे के साथ 232 रनों की साझेदारी की थी. देशपांडे ने भी शतक जड़ा था. रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 10वें विकेट के लिए दोनों ने दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी निभाई थी.
करियर पर एक नजर
27 साल के कोटियान ने अब तक मुंबई के लिए 44 फर्स्ट क्लास मैच में 131 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा 27 लिस्ट A मैच में उन्होंने 24 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा 36 टी-20 मैच में उन्होंने 33 विकेट झटके हैं.
उन्होंने गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. फर्स्ट क्लास में उन्होंने 42.50 की औसत के साथ 2168 रन बनाए हैं. वहीं, लिस्ट A में उन्होंने 198 और टी-20 में 89 रन बनाए हैं. फर्स्ट क्लास में वह 2 शतक और 17 अर्धशतक भी अपने नाम कर चुके हैं.
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
30 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
58 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines