Tamim Iqbal Announce Retirement: बांग्लादेश के धाकड़ बल्लेबाज तमीम इकबाल ने एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। यह दूसरी बार है जब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया है। तमीम पहली बार जुलाई 2023 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संन्यास की घोषणा की थी। बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने 24 घंटे के भीतर ही अपने फैसले को पलट दिया था। तमीम ने बुधवार को सिलहट में बांग्लादेश के चयनकर्ताओं को अपने इस फैसले के बारे में बताया।
सेलेक्टर्स ने किया था चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का आग्रह
गाजी अशरफ हुसैन की अगुआई वाली चयन समिति ने उनसे आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए वापसी करने का आग्रह किया था, लेकिन तमीम ने संन्यास लेने का मन बना लिया था। हालांकि कप्तान नजमुल हुसैन शंतो सहित उनके कुछ साथियों ने उनसे इस फैसले पर एकबार फिर से विचार करने का अनुरोध किया है। हालांकि तमीम ने एक दिन का समय लिया और रिटायरमेंट वाले फैसले पर अड़े रहे।
ये भी पढ़ें:- 4 चौके, 6 छक्के…, RCB के नए बल्लेबाज का ऑस्ट्रेलिया में धमाका, तूफानी पारी खेलकर दिलाई जीत
ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक तमीम ने फेसबुक पर लिखा “मैं लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हूं। वह दूरी बनी रहेगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मेरा अध्याय समाप्त हो चुका है। मैं इस बारे में लंबे समय से सोच रहा था। अब जब चैंपियंस ट्रॉफी जैसा बड़ा आयोजन आ रहा है, तो मैं किसी के ध्यान का केंद्र नहीं बनना चाहता, जिससे टीम अपना ध्यान भटका सके। बेशक, मैं पहले भी ऐसा नहीं चाहता था।”
आगे उन्होंने कहा “कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने ईमानदारी से मुझसे टीम में वापसी के लिए कहा। चयन समिति से भी इस बारे में चर्चा हुई। टीम में मुझे शामिल करने के लिए मैं उनका आभारी हूं। हालांकि, मैंने अपने दिल की बात सुनी है।”
तमीम का क्रिकेट करियर
तमीम इकबाल ने अपने क्रिकेट करियर में बांग्लादेश के लिए 70 टेस्ट, 243 वनडे और 78 टी20 मैच खेले थे। 70 टेस्ट मैचों में तमीम ने 5134 रन बनाए थे। जिसमें उनके बल्ले से 10 शतक, 1 दोहरा शतक और 31 अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 8357 रन बनाए थे, जिसमें 14 शतक और 56 अर्धशतक लगाए थे। वहीं टी20 क्रिकेट में तमीम ने 1758 रन बनाए थे। जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल थे। साल 2023 में तमीम ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: शॉट खेलते ही हाथ में टूटकर झूला बल्ला, सिर पर धड़ाम से लगा बैट, हैरान-परेशान हो गया बल्लेबाज
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
35 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines