हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'भारत के बारे में बात करना बैन...', पाकिस्तानी कप्तान का सनसनीखेज बयान आया सामने

IND vs PAK: इमर्जिंग एशिया कप 2024 से पहले पाकिस्तानी कप्तान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय टीम की बात करना हमारे ड्रेसिंग रूम में मना है।

विज्ञापन

India vs Pakistan: इमर्जिंग एशिया कप 2024 का आयोजन इस बार ओमान में होने वाला है, जिसमें भारत पाकिस्तान सहित कई एशियाई देश हिस्सा लेंगे। भारत A के अलावा पाकिस्तान ने भी टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान A की कमान इस प्रतियोगिता में मोहम्मद हारिस संभालने वाले हैं। लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट शूरू होने से पहले एक बयान दिया है, जो इस समय चर्चा में है।

मोहम्मद हारिस ने दिया बड़ा बयान

पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद हारिस ने टूर्नामेंट से पहले बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि इमर्जिंग एशिया कप 2024 के लिए उनकी टीम के ड्रेसिंग रूम में भारत के बारे में बात करने पर प्रतिबंध है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें देखा जा सकता है कि हारिस कहते हैं कि मेरे ड्रेसिंग रूम में पहली बार ऐसा होगा कि भारत पर बात करने पर पाबंदी होगी। उन्होंने माना कि जब हमारे ड्रेसिंग रूम में भारत की बात होती है तो उनके खिलाड़ी जरूरत से ज्यादा दबाव महसूस करते हैं।

उन्होंने आगे कहा, हमें केवल भारत के बारे में नहीं सोचना है मैं पाकिस्तान की सीनियर टीम में रहा हूं। पिछला विश्व कप भी खेला। इससे इतना दबाव बनता है कि आप मानसिक रूप से भारत के बारे में ही सोचते हैं। हमें दूसरी टीमों का भी सामना करना है। इसलिए फिलहाल ड्रेसिंग रुम में भारत की बात करने पर पाबंदी लगी हुई है।

भारत की कमान तिलक वर्मा संभालेंगे

भारतीय टीम की कमान इमर्जिंग एशिया कप में तिलक वर्मा संभालेंगे। उनके अलावा टीम में अभिषेक शर्मा सहित प्रभसिरन सिंह को भी शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों ने आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन किया था। हालांकि पिछली बार इमर्जिंग एशिया कप में भारत की कमान यश धुल ने संभाली थी। हालांकि पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, जडेजा-अश्विन संग रंग जमाएगा खब्बू स्पिनर!

इमर्जिंग एशिया कप 2024 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा (उप-कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, रसिख सलाम, अनुज रावत, नेहल वढेरा, अंशुल कंबोज, रितिक शौकीन, साई किशोर, राहुल चाहर और आकिब खान।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत से भिड़ने से पहले न्यूजीलैंड की आई आफत, चोट के चलते बाहर हुआ तेज गेंदबाज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें