Happy Father’s Day: भारतीय टीम के सुपरस्टार विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर सभी की चौंका दिया। फादर्स डे पर विराट कोहली को उनके बेटे अकाय और बेटी वामिका ने प्यारा मैसेज लिखा। जिसे अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। बेटे अकाय ने इस दिन अपने पिता से ही एक बड़े तोहफे की मांग करते हुए टेस्ट रिटायरमेंट से वापसी की अपील कर दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
बेटे अकाय ने विराट से की रिटायरमेंट वापसी की अपील
दिग्गज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 15 फरवरी 2024 को दूसरी बार पिता-माता बने थे। उस समय उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ था। इससे पहले इन दोनों की बेटी वामिका हुई थी। फादर्स डे पर अकाय ने विराट कोहली के लिए लिखा, ‘अपना टेस्ट रिटायरमेंट वापस ले लो। हैप्पी फादर्स डे- अकाय।’ अनुष्का शर्मा ने पहले ये पोस्ट किया, जिसके कुछ देर उन्होंने इसे डिलीट भी कर दिया। वहीं बेटी वामिका ने अपने मैसेज में लिखा, ‘वह मेरे भाई जैसा दिखते हैं। वह मज़ेदार हैं। वह मुझे गुदगुदी करते हैं। मैं उसके साथ मेकअप खेलती हूँ। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूँ और वह भी मुझसे बहुत प्यार करते हैं (हाथ फैलाए)। हैप्पी फादर्स डे- वामिका।’
Akaay and Vamika Kohli
विराट कोहली के संन्यास पर मचा था कोहराम
किंग कोहली पिछले कुछ सालों से टेस्ट क्रिकेट में बुरी तरह से फेल हो रहे थे। हालांकि उसके बाद भी उनके कद को देखते हुए उनकी जगह टीम में पक्की नजर आ रही थी। इंग्लैंड दौरे पर वो टीम का अहम हिस्सा हो सकते थे, लेकिन सीरीज के लिए टीम का ऐलान होने से पहले ही उन्होंने संन्यास का बड़ा फैसला कर लिया। कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट लेने के बाद क्रिकेट जगत में कोहराम मच गया था। फैंस उनके संन्यास से वापसी की गुहार लगा रहे थे। विराट कोहली ने टी20 विश्व कप 2024 के फौरन बाद T20 फॉर्मेट को भी अलविदा कह दिया था। अब कोहली सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ इस दिन मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया! वेन्यू को लेकर भी आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines