News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
WOMEN’s WORLD CUP 2025: महिला वनडे विश्व कप 2025 का आयोजन बीसीसीआई करने वाली है। 30 सितंबर से इस टूर्नामेंट का आगाज होने वाला है। जहां पर भारत-पाकिस्तान की टीमें भी आमने-सामने रहने वाली है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 30 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि फैंस जानना चाहते हैं कि इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान की टीमें कब भिड़ेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मुकाबले की तारीख और वेन्यू दोनों का ही फैसला हो चुका है।
महिला वनडे विश्व कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 5 अक्टूबर को कोलंबो में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम भारत ट्रेवल नहीं कर सकती है। जिसके कारण ही उनके सभी मुकाबले कोलंबो में ही खेले जाने वाले हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। वैसे तो फाइनल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल का सफर तय करती है, तो वो मुकाबला भी कोलंबो में ही आयोजित होगा।
🚨 INDIA’s LIKELY FIXTURES FOR WOMEN’s WORLD CUP 2025 🚨 [Gaurav Gupta from TOI]
vs SL – Sept 30 – Bengaluru
vs PAK – Oct 5 – Colombo
vs SA – Oct 9 – Vizag
vs AUS – Oct 12 – Vizag
vs ENG – Oct 19 – Indore
vs NZ – Oct 23 – Guwahati
vs BAN – Oct 26 – Bengaluru pic.twitter.com/29awibiTgy— Johns. (@CricCrazyJohns) June 16, 2025
| दिन/तारीख | मुकाबला | स्थान | समय |
|---|---|---|---|
| मंगलवार, 30 सितम्बर | भारत बनाम श्रीलंका | बेंगलुरु | 3 बजे |
| बुधवार, 1 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड | इंदौर | 3 बजे |
| गुरुवार, 2 अक्टूबर | बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान | कोलंबो | 3 बजे |
| शुक्रवार, 3 अक्टूबर | इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका | बेंगलुरु | 3 बजे |
| शनिवार, 4 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका | कोलंबो | 3 बजे |
| रविवार, 5 अक्टूबर | भारत बनाम पाकिस्तान | कोलंबो | 3 बजे |
| सोमवार, 6 अक्टूबर | न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका | इंदौर | 3 बजे |
| मंगलवार, 7 अक्टूबर | इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश | गुवाहाटी | 3 बजे |
| बुधवार, 8 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान | कोलंबो | 3 बजे |
| गुरुवार, 9 अक्टूबर | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका | विजाग | 3 बजे |
| शुक्रवार, 10 अक्टूबर | न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश | विजाग | 3 बजे |
| शनिवार, 11 अक्टूबर | इंग्लैंड बनाम श्रीलंका | गुवाहाटी | 3 बजे |
| रविवार, 12 अक्टूबर | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | विजाग | 3 बजे |
| सोमवार, 13 अक्टूबर | दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश | विजाग | 3 बजे |
| मंगलवार, 14 अक्टूबर | न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका | कोलंबो | 3 बजे |
| बुधवार, 15 अक्टूबर | इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान | कोलंबो | 3 बजे |
| गुरुवार, 16 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश | विजाग | 3 बजे |
| शुक्रवार, 17 अक्टूबर | दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका | कोलंबो | 3 बजे |
| शनिवार, 18 अक्टूबर | न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान | कोलंबो | 3 बजे |
| रविवार, 19 अक्टूबर | भारत बनाम इंग्लैंड | इंदौर | 3 बजे |
| सोमवार, 20 अक्टूबर | श्रीलंका बनाम बांग्लादेश | कोलंबो | 3 बजे |
| मंगलवार, 21 अक्टूबर | दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान | कोलंबो | 3 बजे |
| बुधवार, 22 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड | इंदौर | 3 बजे |
| गुरुवार, 23 अक्टूबर | भारत बनाम न्यूजीलैंड | गुवाहाटी | 3 बजे |
| शुक्रवार, 24 अक्टूबर | पाकिस्तान बनाम श्रीलंका | कोलंबो | 3 बजे |
| शनिवार, 25 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका | इंदौर | 3 बजे |
| रविवार, 26 अक्टूबर | इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड | गुवाहाटी | 3 बजे |
| रविवार, 26 अक्टूबर | भारत बनाम बांग्लादेश | बेंगलुरु | 3 बजे |
| बुधवार, 29 अक्टूबर | सेमीफाइनल 1 (निर्धारित होना है) | गुवाहाटी/कोलंबो | 3 बजे |
| गुरुवार, 30 अक्टूबर | सेमीफाइनल 2 (निर्धारित होना है) | बेंगलुरु | 3 बजे |
| रविवार, 2 नवम्बर | फाइनल (निर्धारित होना है) | कोलंबो/बेंगलुरु | 3 बजे |
ये भी पढ़ें: यूएई में खेला जा सकता है एशिया कप 2025! जानें क्या टीम इंडिया बनेगी टूर्नामेंट का हिस्सा?
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।