बांग्लादेश को मिलेगा नया कप्तान! 236 विकेट लेने वाले दिग्गज ने पेश की दावेदारी

Taijul Islam: नजमुल हुसैन शांतो की जगह पर बांग्लादेश को नया टेस्ट कप्तान मिलने वाला है। 236 विकेट लेने वाले गेंदबाज ने कप्तानी को लेकर इच्छा जताई है।

BAN vs SA (5)

Taijul Islam: बांग्लादेश क्रिकेट टीम में इन दिनों कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मौजूदा समय में बांग्लादेश टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहले मैच में बांग्लादेश टाइगर्स को हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद टीम के नियामित कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कप्तानी छोड़ने की इच्छा जताई थी। हालांकि अब उनकी जगह पर फिरकी गेंदबाज तैजुल इस्लाम ने बांग्लादेश की कमान संभालने की इच्छा जताई है। उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच से पहले अपने बयान में बड़ी बात कही है।

विज्ञापन

बांग्लादेश को मिलेगा नया कप्तान!

बांग्लादेश के अनुभवी बाएं हाथ के गेंदबाज तैजुल इस्लाम ने अपने देश के लिए कप्तानी संभालने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा है कि 10 साल तक खेलने के बाद मैं पूरी तरह से कप्तानी करने के लिए तैयार हूं। तैजुल से जब तमीम इकबाल या शाकिब अल हसन जैसे खिलाड़ियों के बीच सीरीज में ही कप्तानी छोड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कुछ खिलाड़ी बाहरी शोर से प्रभावित हो सकते हैं। व्यक्तिगत रूप से, मैं शांत रहने और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करता हूं। लेकिन एक टीम के भीतर, मैं यह नहीं कह सकता कि प्रत्येक व्यक्ति कैसे प्रतिक्रिया करता है। हर किसी की मानसिकता अलग होती है। हम प्रबंधन या बोर्ड की बैठकों में शामिल नहीं होते हैं।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मुकाबला 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। बांग्लादेश की नजरें मुकाबले को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करने पर होंगी। बता दें कि नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी में बांग्लादेश को हाल ही में भारत के खिलाफ 2 टेस्ट मैच के अलावा टी-20 की कप्तानी गंवानी पड़ी थी। इसके बाद अफ्रीका के खिलाफ भी टीम को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

कैसा रहा है करियर?

तैजुल इस्लाम ने अब तक बांग्लादेश के लिए 48 टेस्ट मैच में 204 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 20 वनडे मैच में 31 विकेट के अलावा 2 टी-20 मैच में 1 विकेट अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ