T20 world cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए लगभग सभी टीमों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआज 2 जून से होगी। साथ ही 25 मई तक सभी टीमें अपने स्क्वॉड में बदलाव कर सकती है। ऐसे में भारतीय टीम भी अपने स्क्वॉड में कुछ बदलाव कर सकती है। भारतीय टीम में स्पेशलिस्ट फिनिशर नहीं है। ऐसे में रिंकू सिंह को टीम में जगह देने पर विचार किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो शिवम दुबे की छुट्टी हो की जा सकती है।
अहम मैच में फेल रहे शिवम दुबे
IPL 2024 के 68वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रन से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे। अगर CSK को प्लेऑफ में जगह पक्की करनी थी तो उन्हें कम से कम 201 रन बनाने थे। हालांकि, टीम निर्धारित ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 191 रन ही बना सकी थी। चेन्नई की हार के सबसे बड़े विलेन शिवम दुबे रहे थे। उन्होंने 15 गेंदों का सामना किया था और 46.67 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 7 रन ही बनाए थे। पिछले कुछ मुकाबलों से शिवम दुबे फीके साबित हुए हैं। ऐसे में उन्हें विश्व कप स्क्वॉड से बाहर किया जा सकता है।
IPL 2024 में शिवम दुबे का प्रदर्शन
IPL 2024 में शिवम दुबे के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 14 मैच की 14 पारियों में 36.00 की औसत और 162.29 की स्ट्राइक रेट से 396 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 फिफ्टी निकलीं। रिंकू सिंह को 17वें सीजन में ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। टॉप ऑर्डर के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते रिंकू की कम ही बल्लेबाजी आई। रिंकू ने इस सीजन 14 मैच की 11 पारियों में 18.66 की औसत और 148.67 की स्ट्राइक रेट से 168 रन बनाए हैं।
टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।
ये भी पढ़ें: अंबाती रायडू के निशाने पर क्यों हैं विराट कोहली? कितनी पुरानी है दोनों की आपसी रंजिश
ये भी पढ़ें: T20 world cup 2024 में हुई शाहिद अफरीदी की एंट्री, सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
16 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines